पूर्व राज्यपाल का मोदी से सवाल : सत्यपाल मलिक बोले - भ्रष्टाचारी को आप पार्टी में ले रहे हैं, घोटालेबाजों को राज्यसभा भेजा जा रहा है...

UPT | सत्यपाल मलिक

Apr 02, 2024 16:18

अपने सोशल मीडिया साइट "X" पर लिखते हुए कहा कि सत्यपाल मालिक ने कहा कि बिल्कुल मोदी जी आपकी बात सही है, परंतु मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन-जिन व्यक्तियों के बारे में बताया था, वो सभी...

Short Highlights
  • सत्यपाल मलिक को मोदी सरकार ने कई राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया था।
  • अपने राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी सत्याल मलिक मोदी सरकार पर हमलावर थे। 
National News : लोकसभा चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी देशभर में घूमकर पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। साथ ही जनता के बीच अपने सरकार को लेकर कई तरह के दावे भी कर रहे हैं। वहीं विरोधी उनके दावों पर जवाब भी दे रहे हैं। पूर्व राज्यपाल और भाजपा के खिलाफ मुखर सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए उनके दावों पर सवाल उठाए हैं। पीएम मोदी ने अपने एक रैली में बोलते में दावा किया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार का ऐक्शन रुकेगा नहीं। पीएम ने आगे कहा था कि भ्रष्टाचारी कितना ही बड़ा क्यों न हो, ऐक्शन जरूर होगा। देश को लूटने वालों को वापस देश को लौटाना होगा।

भ्रष्टाचारी को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है - पूर्व राज्यपाल
अपने सोशल मीडिया साइट "X" पर लिखते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक ने कहा कि बिल्कुल मोदी जी आपकी बात सही है, परंतु मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन-जिन व्यक्तियों के बारे में बताया था, वो सभी आपकी पार्टी में ही है ओर उनपर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई,,, ऐसा क्यों......??? जम्मू-कश्मीर और फिर गोवा का राज्यपाल के पद से हटने के बाद सत्यपाल मलिक लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सबसे ज्यादा देश को लूटने वाले आज भाजपा में ही हैं और वो करोड़ों रुपए के घोटाले में शामिल हैं। आप उनके ऊपर कार्यवाही ना करके बदले में उन्हें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना रहे हो। घोटालेबाजों को राज्यसभा ओर लोकसभा सांसद की टिकट दे रहे हैं।
  दरअसल, सत्यपाल मलिक को मोदी सरकार ने कई राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया था। जिसमें जम्मू-कश्मीर और गोवा भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर में उनके राज्यपाल होते हुए पुलवामा का हमला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ऐसा कहा था कि ये हमारी लापरवाही का नतीजा है। बाद में उनको जम्मू-कश्मीर से हटाकर गोवा के राज्यपाल का प्रभार दिया था। बाद में उन्हें इस पद से भी हटा दिया गया था। अपने राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी सत्याल मलिक मोदी सरकार पर हमलावर थे। 

किसान आंदोलन का किया था सर्मथन 
पूर्व राज्यपाल ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। किसान आंदोलन में उन्होंने मुखर होकर सरकार पर हमला बोला था। साथ ही उन्होंने बीजेपी के बड़े नेता पर यह आरोप लगाया था कि जब वो जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल थे तो उस नेता ने एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को पास करने के लिए उनको कहा था। साथ ही उन्होंने कुछ लोगों पर घूस देने की पेशकश का आरोप भी लगाया था।

Also Read