Technology News : आने वाले समय में दुनिया से गायब हो जाएगा मोबाइल, एलन मस्क ने बताया इसका कारण

UPT | एलन मस्क

Jun 21, 2024 13:49

इस समय तकनीकी क्षेत्र विशेष रूप से स्मार्टफोन उद्योग में बहुत तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों फोन निर्माता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्षमताओं पर विशेष ध्यान दे रहे...

New Delhi News : इस समय तकनीकी क्षेत्र विशेष रूप से स्मार्टफोन उद्योग में बहुत तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों फोन निर्माता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्षमताओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। यह प्रवृत्ति हाल ही में संपन्न हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में भी देखने को मिली। जहाँ कई नवीन और अभिनव स्मार्टफोन प्रदर्शित किए गए। हालाँकि स्मार्टफोन तकनीक में लगातार प्रगति हो रही है, फिर भी यह प्रश्न अभी भी है कि क्या भविष्य में कोई ऐसी तकनीक आएगी जो स्मार्टफोन को पूरी तरह से प्रतिस्थापित कर देगी।


एलन मस्क ने कहा...
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने अपना विचार x के जरिए साझा किया है। जिसमें मस्क का मानना है कि यह परिवर्तन जल्द ही होगा और इसमें न्यूरालिंक तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा है कि भविष्य में फोन नहीं होंगे, केवल न्यूरालिंक होगा।

जानिए क्या है न्यूरालिंक
न्यूरालिंक एक ऐसी कंपनी है जो ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक पर काम कर रही है। इस तकनीक का उद्देश्य मानव मस्तिष्क को सीधे कंप्यूटर से जोड़ना है। एलन मस्क इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी हैं। न्यूरालिंक ने हाल ही में अपने पहले मानव परीक्षण की शुरुआत की है। इस परीक्षण के लिए 29 वर्षीय नोलैंड अर्बॉग को चुना गया है। यह परीक्षण न्यूरालिंक की ब्रेन चिप तकनीक की व्यावहारिकता और सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए महत्वपूर्ण है।
 
AI-जनरेटेड पिक्चर की साझा
एलन मस्क ने अपने एक पोस्ट के माध्यम से एक AI-जनरेटेड पिक्चर साझा की है, जिसमें वे अपने माथे पर न्यूरल नेटवर्क डिजाइन के साथ एक फोन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में मस्क ने सवाल उठाया है कि क्या लोग अपने डिवाइस को अपने विचारों के माध्यम से कंट्रोल करने के लिए एक न्यूरालिंक इंटरफेस इंस्टॉल करेंगे।

लोग कर रहे प्रतिक्रियाएँ
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक व्यक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है, "लव यू एलन, लेकिन भाई, मैं अपने दिमाग में कुछ भी नहीं इंस्टॉल करूंगा। यह मेरे लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।" दूसरे व्यक्ति ने इसे "बहुत ही अजीब होने वाला" बताया है।

Also Read