फतेहपुर पुलिस का खुलासा : दिनदहाड़े हुई किसान की हत्या में महिला सहित 6 गिरफ्तार, 24 घंटे में पकड़े आरोपी

UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Apr 08, 2024 21:11

यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने दिन दहाड़े हुई किसान की निर्मम हत्या का 24 घण्टे के अंदर खुलासा करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

Fatehpur News (Putul Pandit) : यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने दिन दहाड़े हुई किसान की निर्मम हत्या का 24 घण्टे के अंदर खुलासा करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग किए गए आलाकत्ल को भी बरामद किया है। बताया गया है कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी और विवाद इतना बढ़ गया की दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों वा राड से हमला कर किसान की हत्या कर दी थी। इस दौरान बीच बचाव के दौरान मृतक के दो भतीजे को भी गंभीर चोट आई थी। 

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना गाजीपुर अंतर्गत गाजीपुर गांव में 36 वर्षीय अमित सिंह हाडा उर्फ रामू सिंह अपने खेत से चना ढोंने के लिए मजदूर लगाए थे। मजदूरों का दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश, राम प्रकाश पाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उनका निकालने का विरोध किया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि राम प्रकाश और ओमप्रकाश पाल पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों व राड से प्रहार कर दिया था। जिसमें अमित सिंह हाडा की मौके पर मृत्यु हो गई थी और उनके भतीजे धनंजय सिंह को भी घायल कर दिया था।

महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए खुलासे के लिए गाजीपुर पुलिस व एसओजी की टीम लगाई गई थी। 24 घण्टे के अंदर हत्या का खुलासा किया गया। पुलिस ने घटना में महिला सहित छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त आलक्तल लाठी कुल्हाड़ी और लोहे की एंगल हसिया बरामद किया है। 

Also Read