फतेहपुर न्यूज : होली में शराब पार्टी के दौरान दो मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

UPT | घायल मजदूर

Mar 25, 2024 15:38

जिले में होली पार्टी के दौरान ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से...

Short Highlights
  • परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप
  • होली पार्टी के दौरान हुआ हादसा
     
Fatehpur News : जिले में होली पार्टी के दौरान ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। 

परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप
जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव में होली पार्टी के दौरान खाना बना रहे दो मजदूर की ट्रैक्टर से दबकर  मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव स्थित जंगल में लगभग एक दर्जन लोगों ने मीट पार्टी के साथ शराब पार्टी की और फिर अचानक ट्रैक्टर बढ़ जाने की वजह से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। जिसमे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को अमौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों मनोज निषाद निवासी रूरा व मईयादीन निवासी दपसौरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि कल्लू निवासी रूरा को गंभीर स्थिति में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। दोनो मृतकों के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

मृतक मनोज की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति मनोज लकड़ी का ठेकेदार है, जिसका सौरभ भट्ठे पर कई लाख रुपया बकाया है। शायद रुपया न देना पड़े। इसलिए पति की हत्या की गई है। वहीं मृतक मैयादीन के पुत्र ने भी गांव के ही दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

फसल काटने आए थे मजदूर
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि थाना चांदपुर के ग्राम दपसौरा में राम बहादुर के खेत में फसल कटाई करने के लिए आए मनोज मिश्रा पुत्र राम खेलावन जो की चांदपुर के रहने वाले हैं। उनके साथ वहां पर और भी मजदूर मैयादिन, चुन्नू सिंह,कल्लू सिंह आदि लोग आए हुए थे और खेत में मीट बना रहे थे और शराब पी रखी थी। इसी दौरान राम बहादुर ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, ट्रैक्टर आगे बढ़ गया जिससे जमीन पर खाना बना रहे मैयादीन, मनोज मिश्रा  और कल्लू के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिन्हें नजदीकी अस्पताल सीएचसी अमोली ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान मनोज निषाद की मृत्यु हो गई। 

Also Read