Saharanpur News : पुलिस लाइन में संदिग्ध हालत में सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस

UPT | पुलिस लाइन

Aug 26, 2024 17:44

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के दिन एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक में मौत हो गई। बताया गया है कि...

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के दिन एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक में  मौत हो गई। बताया गया है कि सिपाही का शव नवीन बैरंग बिल्डिग के प्रथम तल पर मिला है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली है। मौके पर पहुंची फोंरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 

2021 बैच का सिपाही था मृतक सिपाही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगरा का रहने वाला 30 वर्षीय सन्नी 2021 बैच का सिपाही था। बताया गया है कि वह बड़गांव थाने में तैनात था। फिलहाल एक महीने के लिए पुलिस लाइन में उसकी डयूटी लगी थी। वह रविवार को बड़गांव थाने से यहां पहुंचा था। सोमवार को संदिग्ध हालत में सिपाही सन्नी की मौत हो गयी। सिपाही सन्नी का शव नवीन बैरंग बिल्डिग के प्रथम तल पर मिला है। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। सदर बाजार थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।   

नोएड़ा से लौटने के बाद पहुंचा था बैरक
बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही सन्नी रविवार की शाम सहारनपुर से बंदियों को छोड़ने के लिए नोएडा गया था। नोएड़ा से देर रात लौटने के बाद पुलिस लाइन स्थित अपनी बैरक में पहुंचा था। वहीं सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहा पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।  

Also Read