Jaunpur News : भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार, मस्जिदों में हुई नमाज...

UPT | बकरीद की नमाज अदा करते लोग।

Jun 17, 2024 10:34

बकरीद इस्लामी पर्वों में दूसरा सबसे शुभ त्योहार है। जौनपुर में मुसलमान इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मना रहे है । इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद उल-अजहा भी कहा जाता ...

Jaunpur News : बकरीद इस्लामी पर्वों में दूसरा सबसे शुभ त्योहार है। जौनपुर में मुसलमान इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मना रहे हैं। इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है। इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बकरीद काफी महत्वपूर्ण पर्व है। 

मौलाना सफदर जैदी ने कराई विशेष दुआ
जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज अदा की। इस मौके पर मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने मुल्क में अमन सलामती की विशेष दुआ कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुल्क को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दे एवं शासन प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि बकरीद का त्योहार जनपद में शांति और सौहार्दपूर्ण मनाया जा रहा है। सभी मस्जिदों व ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नगर पालिका ने भी साफ सफाई की पूरी व्यवस्था की है।

Also Read