Varanasi News : केंद्रीय मंत्री ने आतिशी के बयान को बताया बकवास, कहा- भ्रष्ट हैं केजरीवाल... 

UPT | केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय

Apr 02, 2024 17:25

केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह पांडेय एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन एवं अरविंद केजरीवाल पर जम कर निशान साधा। महेंद्र नाथ पांडे ने महाराष्ट्र...

Varanasi News : केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह पांडेय एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन एवं अरविंद केजरीवाल पर जम कर निशान साधा। महेंद्र नाथ पांडे ने महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल राज्यों में गठबंधन के नाम पर हो रहे कार्यों पर तंज कसा। उन्होंने केजरीवाल की मंत्री आतिशी द्वारा बीजेपी में शामिल होने के दवाब बनाने के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम उनके पार्टी के भ्रष्टाचारी कार्यकर्ता को चिमटे से भी छूने की कोशिश नहीं करेंगे।

विपक्षी की एक भी रैली नहीं हुई
वाराणसी के सिगरा स्थित गुलाब बाग बीजेपी कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस की इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव निकट आ गया है, लेकिन गठबंधन की एक भी सार्वजानिक रैली नहीं हुई है। एक रैली 31 मार्च को दिल्ली में हुई है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि यह रैली अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की विरोध में हुई है, जबकि अन्य विपक्षी पार्टियों इसको कुछ और बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद, मन की बात एवं विभिन्न माध्यमों से जनसंवाद स्थापित किया है। वही जनता का गठबंधन है।

इलेक्टोरल बांड के सवाल पर कन्नी काटी
आम आदमी पार्टी की दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर बीजेपी में शामिल करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी चिमटे के सहारे भी छूना पसंद नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक उत्तर प्रदेश की अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू नहीं हुआ था, उसके 15 दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने 191 कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी थी। चुनाव के नजदीक आते ही अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी। इलेक्टोरल बांड के पर कहा कि सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पूरे मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रख दिया गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार माफियाओं का खत्मा होने के बाबत कहा कि सरकार की मनसा है कि वह कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर प्रदेश को चलाए। इस पर योगी सरकार काम कर रही है।

Also Read