Varanasi News :  दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, आरती एवं दाह संस्कार के स्थान परिवर्तित

UPT | गंगा में नाव संचालन पर रोक

Aug 21, 2024 03:18

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में फिर तेज गति से वृद्धि शुरू हो गई है। गंगा का जलस्तर दो सेंटी मीटर प्रति घंटा की गति से जलस्तर बढ़ा रहा है...

Varanasi News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में फिर तेज गति से वृद्धि शुरू हो गई है। गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से जलस्तर बढ़ा रहा है। सोमवार रात से गंगा बढ़ने का रफ्तार एक सेंमी प्रति घंटे हो गया। इसके चलते वरुणा में तेज प्रवाह भी शुरू हो गया है। इससे निचले इलाकों के लोगों ने फिर अपने सामान समेटने शुरू कर दिए हैं। उधर नाविकों को भी अपने नावों की देखभाल पूरी रात करना पड़ रहा है। स्थानीय नाविक ने बताया कि बाढ़ के समय नाव गंगा की तेज धारा में बह न जाए। इसके लिए उसे समय समय पर बांधना पड़ता है। गंगा का जलस्तर कई बार बढ़ा और उसके बाद घाटा है और एक बार पुनः फिर तेजी से बढ़ रहा है। पहले से ही रोक लगी हुई है। सभी लोग अपनी नाव घाटों पर बांधकर उसकी रखवाली कर रहे हैं।




काशी में दो प्रसिद्ध महाशमशान घाट
 काशी में दो प्रसिद्ध महाशमशान घाट हैं। पहले हरिश्चंद्र घाट और दूसरा मणिकर्णिका घाट। दोनों में दाह  संस्कार करने का स्थान परिवर्तित किया गया। गंगा के जलस्तर को लेकर केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 68.26 मीटर पर था। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में लगातार तेज बारिश के चलते गंगा में उफान की बार-बार स्थिति आ रही है। मंगलवार को गंगा के प्रमुख घाट फिर जलमग्न होते दिखे। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर पुरानी स्थिति आ गई है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रशासन भी अलर्ट...
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है। जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। जिला प्रशासन भी बाढ़ चौकियों को एक्टिव करने में जुटी है। ताकि बाढ़ की संभावित स्थिति में लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाया जा सके। बता दें कि पिछले सप्ताह गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब आकर वापस घटने लगा था।

बार-बार बदलने पड़ रहा है गंगा आरती स्थल
 जय मां गंगा सेवा समिति में कार्य करने वाले गंगा का जल स्तर बार-बार घट और बढ़ रहा है। जिसके कारण हम लोगों को बार-बार गंगा आरती स्थल बदलने पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जब गंगा का जलस्तर बढ़ा था तो गंगा आरती वाले स्थल पर मिट्टी जमा हो गया था। हम लोगों ने अपना पंप लगाकर मिट्टी और जमा शिल्ट को हटाए हैं। जब भी गंगा का जलस्तर बढ़ता है उसके बाद साफ सफाई कराया जाता है। नगर निगम का कहीं भी पंप दिखाई नहीं देता जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्याएं उत्पन्न होती है।

Also Read