Ayodhya News : महिला आरक्षी से सिपाही ने की छेड़छाड़, कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल शुरू

महिला आरक्षी से सिपाही ने की छेड़छाड़, कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल शुरू
UPT | कोतवाली नगर।

Jun 24, 2024 22:55

श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी से छेड़छाड़, मारपीट व शादी के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को महिला सिपाही ने अपनी पुरूष सहकर्मी पर छेड़खानी करने, शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है

Jun 24, 2024 22:55

Short Highlights
  • श्रीराम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात है महिला सिपाही, मारपीट का भी आरोप
  • जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था सहकर्मी अंकित यादव
  • 23 मई की घटना के बाद अवकाश पर चली गई लौटने पर पुनः छेड़छाड़ का आरोप

Ayodhya News : श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी से छेड़छाड़, मारपीट व शादी के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को महिला सिपाही ने अपनी पुरूष सहकर्मी पर छेड़खानी करने, शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला सिपाही की तहरीर पर कोतवाली नगर अयोध्या में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन व विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली में दी गई महिला सिपाही की तहरीर के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित कुमार यादव से सरकारी काम के कारण उससे मुलाकात होती रहती थी। उसने बताया कि अंकित ने बार-बार उस पर शादी का दबाव बनाता रहता था। मना करने पर फोन करके परेशान करता रहता था। 23 मई को ड्यूटी पर जाते समय अपनी मोटर साइकिल पर डरा-धमका कर बैठा लिया। तथा शादी के लिए दबाव बनाने लगा। साकेत महाविद्यालय के पास उसका फोन तोड़ दिया तथा मोटर साइकिल चढ़ा दी और मारा पीटा। उसी दिन रामजन्मभूमि परिसर में ड्यूटी स्थल पहुंच कर धमकाते हुए साथ चलने को कहा। साथ जाने पर उदया स्कूल के पास तथा गुप्तार घाट पर मारपीट किया। इसके बाद महिला सिपाही छुट्टी पर अपने घर चली गई। वापस आने पर पुनः उसका पीछा करने लगा। 18 जून को फोन पर अंकित ने महिला सिपाही से गाली गलौज की। 21 जून को गुलाबबाड़ी के पास पुनः शादी के लिए दबाव बनाते हुए अभद्रता व छेड़खानी किया। जिससे भीड़ इकठ्ठा हो गई। और वह वहां से बच कर निकल गई।

*जल्द होगी आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी : सीओ*

महिला सिपाही से छेड़छाड़, मारपीट का मामला प्रकाश में आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Also Read

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

3 Jul 2024 02:05 PM

बाराबंकी Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव... और पढ़ें