ऑथर

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के सिंहद्वार के सामने होगा पीएम मोदी का संबोधन, संघ प्रमुख भी रहेंगे मौजूद

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के सिंहद्वार के सामने होगा पीएम  मोदी का संबोधन, संघ प्रमुख भी रहेंगे मौजूद
Uttar Pradesh Times | 22 जनवरी को मोदी जी का अयोध्या आगमन संभावित है। 

Dec 28, 2023 12:34

राम मंदिर परिसर में सारी तैयारियों की जिम्मेवारी ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र को दिया गया है। उन्हीं की देखरेख में मोदी के संबोधन स्थल को तैयार किया जाना है।

Dec 28, 2023 12:34

Ayodhya News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे। वो पहले से निर्धारित राम मंदिर के गर्भगृह में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। रामलला की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के सिंहद्वार के सम्मुख अतिथियों को संबोधित कर सकते हैं। 
ऐसा ही एक आयोजन भूमि पूजन के समय भी हुआ था। लेकिन इस बार अतिथियों की संख्या अधिक होगी। इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही है। पीएम के संबोधन में देश के साधू-महात्मा के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बताया ये जा रहा है कि अगले कतार में देशभर से आ रहे संत-महात्मा बैठेंगे। 

मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद 
संबोधन के दौरान मंच पर पीएम के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के रहने की संभावना है। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय करेंगे।

अतिथिों के बैठने की व्यवस्था पर चल रहा विचार
राम मंदिर परिसर में सारी तैयारियों की जिम्मेवारी ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र को दिया गया है। उन्हीं की देखरेख में मोदी के संबोधन स्थल को तैयार किया जाना है। पंडाल बनाने के लिए जगह का जायजा लिया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियों की भी परिसर पर नजर है। डॉक्टर मिश्र ने बताया कि पीएम का संबोधन सिंहद्वार के सामने ही हो सकता है। संबोधन के लिए अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें :- केवल 84 सेकेंड में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा : शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करने वाले पंडित के वंशज करेंगे यह अनुष्ठान

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें