Amethi News : चचेरे भाइयों के बीच चली गोली, एक घायल, जानें क्यों हुई वारदात... 

चचेरे भाइयों के बीच चली गोली, एक घायल, जानें क्यों हुई वारदात... 
UPT | अस्पताल में भर्ती घायल।

Jul 03, 2024 09:42

अमेठी में दबंगों का कहर सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश में घर के सामने बैठे युवक पर असलहे से फायर कर दिया। गोली मारकर आरोपी भाग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद...

Jul 03, 2024 09:42

Amethi News : अमेठी में दबंगों का कहर सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश में घर के सामने बैठे युवक पर असलहे से फायर कर दिया। गोली मारकर आरोपी भाग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार जारी है। युवक के पैर में गोली लगी है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

क्या है पूरा मामला 
मामला फुरसतगंज थाना क्षेत्र का है, जहां क्षेत्र के तेंदुआ गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। चचेरे भाई वाजिब और इमरान का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश और विवाद के बीच आज इमरान ने वाजिब पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वाजिब घायल हो गया। उसे फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद इमरान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

क्या कहती है पुलिस
क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज इसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर फायर कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घटना में घायल हुआ है। हालत पूरी तरीके से सामान्य है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

5 Jul 2024 03:41 PM

बाराबंकी Barabanki News : लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में उचित कार्यवाही कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले… और पढ़ें