भाजपा महासदस्यता अभियान में घर घर पहुंचना चाहती है। इसे लेकर पदाधिकारी हों अथवा कार्यकर्ता सभी को लक्ष्य दिया गया है। इसी बाबत सोमवार...
Ayodhya News : भाजपा अवध क्षेत्र प्रभारी ने पदाधिकारियों को कार्यशाला में पार्टी से लोगों को जोड़ने की दी सीख
Oct 15, 2024 00:06
Oct 15, 2024 00:06
Ayodhya News : भाजपा महासदस्यता अभियान में घर घर पहुंचना चाहती है। इसे लेकर पदाधिकारी हों अथवा कार्यकर्ता सभी को लक्ष्य दिया गया है। इसी बाबत सोमवार को भाजपा अवध क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संजय राय ने पार्टी कार्यालय सहादतगंज में कार्यशाला को सम्बोधित किया। कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तय फॉमेट की बुकलेट कार्यालय से प्राप्त कर लें। जिसमें सदस्य की जरूरी डिटेल भर कर समय से कार्यालय में जमा कर दें।
सपा और कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नही
सद लल्लू सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। घर-घर सम्पर्क और संवाद स्थापित करें। इसके लिए विशेष सदस्यता शिविर भी लगाएं। जनसम्पर्क के दौरान पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में चर्चा अवश्य करें। वहीं अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। सपा और कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नही है। वहां एक ही परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। भाजपा में कोई कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। राजनीति में सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर केवल भाजपा में ही है।
कार्यालय पर चस्पा की जाएगी सूची
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 1 से 4 नवंबर सक्रिय सदस्यता का सत्यापन तथा 5 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं। इस दौरान जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Read
15 Oct 2024 11:20 PM
अमेठी में मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे.... और पढ़ें