Barabanki News : आंधी-पानी में गिरी दीवार, बच्चे की मौत, वृद्ध घायल

आंधी-पानी में गिरी दीवार, बच्चे की मौत, वृद्ध घायल
UPT | घर में बच्चे की मौत

Sep 12, 2024 00:53

आज दिन में करीब तीन बजे आंधी पानी में जयराम की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिसके चलते प्रिंस 2 वर्ष पुत्र जयराम की दबकर मृत्यु...

Sep 12, 2024 00:53

Barabanki News : बाराबंकी में आंधी पानी के चलते कच्ची दीवार गिरी 2 वर्षीय प्रिंस की मृत्यु हो गई, जबकि बाबा राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यह मामला थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम तहसीपुर का है। आज दिन में करीब 3 बजे आंधी पानी में जयराम की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिसके चलते प्रिंस 2 वर्ष पुत्र जयराम की दबकर मृत्यु हो गई। जबकि बाबा राधेश्याम दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली बदोसराय पुलिस की टीम मौकै पर पंहुची है। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

गांव में शोक की लहर
जबकि गंभीर रूप से घायल बाबा राधेश्याम को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बच्चे की मौत घर में कोहराम मचा हुआ है। और गांव में शोक की लहर है। आपको बता दें कि जनपद में दो दिनों से बारिश हो रही है जिसके लिए प्रशासन में अलर्ट भी जारी किया है।

Also Read

खेल-खेल में होगी पढ़ाई, 1046 केंद्रों का होगा नवीनीकरण

19 Sep 2024 01:24 PM

अंबेडकरनगर आंगनवाड़ी स्कूलों में बनेंगे लर्निंग कार्नर : खेल-खेल में होगी पढ़ाई, 1046 केंद्रों का होगा नवीनीकरण

ये कॉर्नर हर कक्षा में बनाए जाएंगे, जहां बच्चों के लिए खेल और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी। जिसकी कुल लागत 84 लाख 83 हजार 60 रुपये होगी... और पढ़ें