31 साल बाद चोर की गिरफ्तारी : 1993 से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार, जानें पूरा मामला

1993 से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार, जानें पूरा मामला
UPT | बाराबंकी फोटो

Oct 12, 2024 18:35

फतेहपुर पुलिस ने 31 साल बाद एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो 1993 से कानून की नजरों से दूर था। थाना फतेहपुर में दर्ज मुकदमे के अनुसार, नौमीलाल पुत्र सुंदरलाल पर चोरों की टोली द्वारा अपराध करने का आरोप था...

Oct 12, 2024 18:35

Barabanki News : फतेहपुर पुलिस ने 31 साल बाद एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो 1993 से कानून की नजरों से दूर था। थाना फतेहपुर में दर्ज मुकदमे के अनुसार, नौमीलाल पुत्र सुंदरलाल पर चोरों की टोली द्वारा अपराध करने का आरोप था। इस मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि वारंट जारी होते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। यह गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि कानून की लंबी अवधि में भी न्याय की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती।

यह भी पढ़ें- JPNIC के सामने आज भी भाजपा का विकास फीका : अखिलेश यादव बोले- भूख के सूचकांक में देश का 105वां स्थान

पुलिस की ढिलाई या सिस्टम की खामियां?
नौमीलाल की गिरफ्तारी के मामले में कई सवाल उठते हैं। 31 वर्षों तक एक अपराधी कैसे कानून से बचा रहा? क्या यह पुलिस की ढिलाई थी या सिस्टम में कोई खामी? वर्ष 1993 में थाना फतेहपुर पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया। इसकी धारा 401 है, यानी चोरों की टोली द्वारा किसी घटना को अंजाम देना। यह बात अलग है कि इस मुकदमें की अपराध संख्या 302/93 भी एकबारगी हैरत में डालती है। धारा 401 के इस मामले में नामजद अभियुक्त नौमीलाल पुत्र सुंदरलाल निवासी गंगौला थाना फतेहपुर की गिरफ्तारी कायदे से तो 1993 में ही हो जानी चाहिए थी पर ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल अभियुक्त ने 31 साल मजे से बिता लिए और एक तरह से पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभा ली होगी।



न्यायालय की भूमिका और पुलिस कार्रवाई
फतेहपुर के इस 31 साल पुराने केस में न्यायालय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। न्यायालय में चल रहे इस मामले की सुनवाई के दौरान ही अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। वारंट जारी होते ही पुलिस खड़बड़ा गई, आनन फानन में आरोपी की तलाश शुरु हुई और आरोपी नौमीलाल भी आसानी से हाथ लग गया। इस बारे में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि 31 वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read

मिस यूनिवर्स बनी माता सीता, बिंदु दारा सिंह बने शिव और रजा मुराद बने विभीषण

12 Oct 2024 09:22 PM

अयोध्या रावण दहन के साथ हुआ अयोध्या की रामलीला का समापन : मिस यूनिवर्स बनी माता सीता, बिंदु दारा सिंह बने शिव और रजा मुराद बने विभीषण

अयोध्या की फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला का समापन हो गया है। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने हिस्सा लिया। दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जहां भगवान शिव का किरदार निभाया और पढ़ें