Barabanki News : रोडवेज बसों में भारी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिया महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा

रोडवेज बसों में भारी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिया महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा
UPT | बस स्टॉप पर महिलाओं की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात।

Aug 19, 2024 15:39

देश में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं। बाजारों में रौनक है। इसी के चलते प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी बहनों के लिए रोडवेज की बसों में...

Aug 19, 2024 15:39

Barabanki News : देश में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं। बाजारों में रौनक है। इसी के चलते प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी बहनों के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा फ्री की गई है। आज सुबह से ही महिलाएं काफी संख्या में रोडवेज बसों से सफर कर रहीं हैं।
 
रात 12 बजे तक सुविधा
बाराबंकी में भी निशुल्क बस सेवा का लाभ सभी बहनें उठा रहीं हैं। बस स्टॉप पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यह सुविधा आज रात 12:00 बजे तक उपलब्ध होगी। एक ओर जहां निशुल्क बस यात्रा से महिलाएं खुश हैं। वहीं दूसरी ओर फ्री बस सेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रक्षाबंधन पर तोहफा बता रही हैं।
 
सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त
बाराबंकी में बस स्टैंड के केंद्र प्रभारी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से 11:00 के मध्य 102 बसें अलग-अलग रूट पर तीन बार चल चुकीं थीं। अभी तक निशुल्क की यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या हजारों में है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बस स्टॉप पर भारी संख्या में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। जिससे आने-जाने में महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें