Barabanki News : लाखन आर्मी की शोभायात्रा में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, जानें क्या है खास... 

लाखन आर्मी की शोभायात्रा में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, जानें क्या है खास... 
UPT | शोभायात्रा निकालते लाखन आर्मी के सदस्य।

Jul 22, 2024 18:27

बाराबंकी के रामसनेही घाट तहसील के पूरे बरजोर सिंह से सावन के प्रथम सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने किया। इसमें ...

Jul 22, 2024 18:27

Barabanki News : बाराबंकी के रामसनेही घाट तहसील के पूरे बरजोर सिंह से सावन के प्रथम सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने किया। इसमें बाराबंकी लोकसभा से प्रत्याशी मिथिलेश कुमारी भी साथ रहीं। पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अनुभव विश्वकर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। 

महादेव के जयकारों शिवमय हुआ वातावरण
गाजे बाजे और डीजे के साथ शोभायात्रा कोटवा सड़क सनौली चौराहा से होती हुई सिद्धौर के लिए निकल गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शिव भक्तों ने सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। डीजे की धुन पर भगवान भोलेनाथ के गीतों और हर-हर बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। 

भक्तों के कल्याण की कामना
लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने कहा कि शिव हमारे आराध्य हैं और शिव के दर्शन पूजन को के लिए शोभायात्रा निकाल रहे हैं। सावन के इस पवित्र माह में भोले नाथ अपने सभी भक्तों का कल्याण करें, इसी कामना के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई।सैकड़ों की संख्या में लाखन आर्मी के लोग और अन्य शिवभक्त शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन को जा रहे हैं।

Also Read

मंगेश यादव एनकाउंटर को बताया झूठा, कंगना पर भी कसा तंज

13 Sep 2024 08:14 PM

सुल्तानपुर PM की गणपति पूजा पर टिकैत की आपत्ति : मंगेश यादव एनकाउंटर को बताया झूठा, कंगना पर भी कसा तंज

राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के घर गणपति पूजा में भागीदारी पर सवाल उठाया है। टिकैत के अनुसार, इस प्रकार का कदम आपत्तिजनक है और इससे न्यायपालिका की स्वायत्तता पर सवाल उठ सकते हैं... और पढ़ें