राम मंदिर : कांग्रेस मंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया ही हमारे राम है, भाजपा ने दिया ये जवाब

कांग्रेस मंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया ही हमारे राम है, भाजपा ने दिया ये जवाब
Uttar Pradesh Times | सीएम सिद्धारमैया

Jan 02, 2024 13:33

कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की तुलना भगवान राम से कर दी है, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।

Jan 02, 2024 13:33

Short Highlights
  • सरकार को लोगों के लिए अच्छे घरों का निर्माण करना चाहिए : कांग्रेस नेता 
  • कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल जवाब दिया हैं।
Ayodhya News : अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। जिसके लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल है। साथ में राम मंदिर पर राजनितिक पार्टियों द्वारा राजनीति भी की जा रही है। कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की तुलना भगवान राम से कर दी है, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है, और कहा है कि भाजपा देश को धर्म के नाम पर बांटती है। 

एच आंजनेय ने सिद्धारमैया की तुलना राम से की 
मंगलवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता एच आंजनेय ने सीएम सिद्धारमैया के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि 'वह (सिद्धारमैया) हमारे राम हैं फिर वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या क्यों जाएंगे? वह अपने पैतृक गांव में स्थित राम मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।'
कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से सवाल करते हुए पूछा कि सिद्धारमैया को क्यों जाना चाहिए? जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, वह भाजपा के राम हैं। सिर्फ भाजपा के लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। उन्हें ये सब करने दीजिए, हमारे राम तो हर जगह हैं। वह हमारे दिलों में हैं।' भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने एच आंजनेय कहा कि 'भाजपा हमेशा से ही ऐसा करती है। वह धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है और फिर एक विशेष समुदाय को भड़काकर उनके वोट पाती है।'

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के पास घर नहीं हैं और वह गटर जैसे हालात में रहने को मजबूर हैं। वह खुले में रहने को मजबूर हैं। सरकार को लोगों के लिए अच्छे घरों का निर्माण करना चाहिए और उन्हें अच्छा जीवन देने की कोशिश करनी चाहिए। वही असली राम मंदिर होगा।

कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा है कि 'वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सोच समझकर बोलें।' उन्होंने कहा कि 'यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे बेवकूफ हिंदू विरोधी लोग हमारे मंत्री हैं।'

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें