अयोध्या एयरपोर्ट : विमानों का शेड्यूल किया गया फाइनल, देश के हर कोने से रामनगरी आ सकेंगे श्रद्धालु

विमानों का शेड्यूल किया गया फाइनल, देश के हर कोने से रामनगरी आ सकेंगे श्रद्धालु
Uttar Pradesh Times | विमानों का शेड्यूल हुआ फाइनल

Jan 01, 2024 14:05

जानकारी के मुताबिक छह जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं। जानकारी ऐसी है कि देश के हर कोने से श्रद्धालु विमान से अयोध्या आ-जा सकेंगे। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।

Jan 01, 2024 14:05

Ayodhya News : बीते 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जिसके बाद से एयरपोर्ट पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अब अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ान का शेड्यूल तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक छह जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं। जानकारी ऐसी है कि देश के हर कोने से श्रद्धालु विमान से अयोध्या आ-जा सकेंगे। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टाप यात्रा शुरू करने जा रही है। विमान दक्षिण में बंगलुरू से अयोध्या के लिए 8.05 बजे उड़ान भर कर 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। जिसके बाद अयोध्या से यह दोपहर बाद 3.40 बजे उड़ान भरेगी और 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल रखा गया है। बंगाल की बात करें तो अयोध्या से 11.05 पर विमान उड़ान भरकर 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 01.25 पर विमान उड़ान भरकर 3.10 पर अयोध्या पहुंचेगी।

15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू होगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करेगी। मुंबई से अयोध्या के लिए प्लाइट दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर अयोध्या से जहाज 3.15 बजे उड़ान भरेगी और 5.40 बजे मुंबई पहुंचेंगी। उड़ान का शेड्यूल रोज होगा। इंडिगो का जहाज छह जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान भरेगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल तय हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें :- राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए तैयार हुआ आरओ प्लांट और शौचालय

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें