Ayodhya News : गुजरात के राज्यपाल पहुंचे कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, कृषि मंत्री के साथ प्रक्षेत्रों पर किया विजिट

गुजरात के राज्यपाल पहुंचे कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, कृषि मंत्री के साथ प्रक्षेत्रों पर किया विजिट
UPT | अयोध्या पहुंचे गुजरात के राज्यपाल।

Jul 19, 2024 21:04

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार की देर शाम विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कुलपति डॉ विजेंद्र कुमार सिंह साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया।

Jul 19, 2024 21:04

Short Highlights
  • कहा-पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी भी प्राकृतिक खेती पर दे रहे बल
  • शनिवार को प्राकृतिक खेती संगोष्ठी में किसानों को करेंगे संबोधित

Ayodhya News : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में  प्राकृतिक खेती संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार की देर शाम विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कुलपति डॉ विजेंद्र कुमार सिंह साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल सबसे पहले वेटरनरी  कॉलेज के अति हिमीकृति वीर्य प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष से वीर्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सांड बाड़ा को देखने के दौरान उन्होंने विभागाध्यक्ष सुशांत श्रीवास्तव से बुलो की डाइट में सुधार की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही उन्होंने अच्छी क्वालिटी के बुल को लाने के निर्देश देने के साथ ही भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला में मौजूद मशीनों को देखने के बाद विभागाध्यक्ष सुशांत श्रीवास्तव से जानकारी करने के साथ ही पीठ थपथपाई। उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण कर डॉक्टर एसपी सिंह से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारियां ली।

75 जिलों में श्री अन्न का कार्यक्रम चला रही प्रदेश सरकार
भ्रमण के बाद कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में मिट्टी की गुणवत्ता का सुधार हुआ है, और प्राकृतिक खेती पर भी कार्य चल रहा है लगभग 10 एकड़ में जीवामृत के जरिए खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने की जरूरत है 24 प्रतिशत तापमान फ़र्टिलाइज़र के उपयोग से बड़ा है। प्रदेश के कृषि मन्त्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी भी प्राकृतिक खेती पर बल दे रहे हैं। प्रदेश सरकार 75 जिलों में श्री अन्न का कार्यक्रम चला रही है। प्राकृतिक खेती संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें कल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत किसानों ,वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरो को संबोधित करेंगे।

Also Read

बाइक चोर बोला-महाराजगंज के निचलौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक

3 Sep 2024 11:09 PM

अयोध्या Ayodhya News : बाइक चोर बोला-महाराजगंज के निचलौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक

चोरों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार दोपहर बाद भारी निरीक्षक थाना रौनाही पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। जिसमें बाइक चोरों का सरगना पकड़ा गया जबकि साथी भागने में सफल रहा है... और पढ़ें