Ayodhya News : कृषि मंत्री बोले-जन अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाएं

कृषि मंत्री बोले-जन अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाएं
UPT | अयोध्या में पौधरोपण करते एक संत।

Jul 20, 2024 22:13

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विरासत वाटिका के माध्यम से हम अपने पेड़ों की विरासत और अपने पूर्वजों की विरासत को जोड़कर अभियान को सफल बनाने का कार्य शुरू किया। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सराहनीय सोच है कि हम सब अपनी मां से अत्यंत प्रेम करते हैं तो उनके नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं।

Jul 20, 2024 22:13

Short Highlights
  • विरासत वृक्ष वाटिका में पौधारोपण कर प्रदेश मंत्री ने जन अभियान शुरू किया
  • जनप्रतिनिधियों, अफसरों, महिलाओं व बच्चों ने भी किया प्रतिभाग
  • जनपद में लगाए जाएंगे विभिन्न प्रकार के कुल 3979734 पौधे

Ayodhya News : जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्यप्रताप शाही शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ वृक्षारोपण जन अभियान 2024 का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर तहसील की ग्रामसभा सहुलारा में पूरे विधि विधान के साथ विरासत वृक्ष वाटिका में पौधारोपण के शुभारम्भ पर उपस्थित सभी अधिकारियों, ग्रामवासियों, महिलाओं व बच्चों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए विरासत वृक्ष वाटिका में प्रोत्साहित किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विरासत वाटिका के माध्यम से हम अपने पेड़ों की विरासत और अपने पूर्वजों की विरासत को जोड़कर अभियान को सफल बनाने का कार्य शुरू किया। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सराहनीय सोच है कि हम सब अपनी मां से अत्यंत प्रेम करते हैं तो उनके नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। कृषि मंत्री ने कहा कि विरासत वाटिका की स्थापना का मुख्य उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना नहीं है बल्कि जिस प्रकार हम सबको विरासत में अपने पूर्वजों से जमीन, जायदाद आदि मूल्यवान चीजें प्राप्त होती है उसी प्रकार इस विरासत वृक्ष वाटिका के माध्यम से हम अपने आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति का एक मूल्यवान विरासत देने का प्रयास है। बरगद, पीपल, नीम के साथ साथ आंवला, आम, जामुन आदि फलदार वृक्ष भी अवश्य लगाये, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्राकृतिक खान-पान की बेहतर व्यवस्था हो सकें। इस मौके पर विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, डीएम चन्द्र विजय सिंह, सीडीओ ऋषिराज, प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नमामि गंगे के डा के कोरांगो, वन संरक्षक समीर कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों व ग्रामवासियों द्वारा बरगद, नीम, पीपल, आंवला आदि का पौधा रोपण किया गया। जनपद में कुल 3979734 पौधे लगाए जाएंगे।

जनपद के सभी थानों और पुलिस चौकी में लगाए गए 10400 पौधे 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरण नैयर के नेतृत्व में समस्त पुलिस चौकी और थानों में 10 हजार 400 पौधे लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लिया भाग। एसएसपी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। डीआईओएस राजेश कुमार आर्या ने पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा रसूलाबाद अयोध्या विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्षारोपण करके ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं क्योंकि अगर वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं है। इसी क्रम में चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के तहत पौधा रोपण अभियान चलाया गया।

आरटीओ ऑफिस अयोध्या एवं डीटीटीआई में पौधरोपण 
सम्भागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या एवं डीटीटीआई, उदया चौराहा अयोध्या में परिवहन विभाग द्वारा सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री प्रेम सिंह एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पीपल, आम, नीम, अर्जुन, वोगनबेलिया, आदि पेड़ लगाये गए। आरटीओ ऋतु सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों के कटान को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण, मानव जीवन एवं हमारी धरती माँ को बचाने के लिए बेहद आवश्यक है।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें