प्राण प्रतिष्ठा : पाकिस्तान में भी राम मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष, पीओके की नदियों के पानी से होगा रामलला का जलाभिषेक

पाकिस्तान में भी राम मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष, पीओके की नदियों के पानी से होगा रामलला का जलाभिषेक
Uttar Pradesh Times | राम मंदिर

Jan 02, 2024 18:22

कश्मीर के सेव पीओके शारदा समिति ने वहां की नदियों का जल एकत्रित किया है। सेव पीओके शारदा समिति के अध्यक्ष रविंद्र पंडित कहते हैं कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उत्साह का माहौल है।

Jan 02, 2024 18:22

Short Highlights
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के हिंदुओं में भी अयोध्या में चल रही राम मंदिर की तैयारियों को लेकर खूब उत्साह बना हुआ है।
Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। जानकारी के मुताबिक देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी राम मंदिर को लेकर खुशी का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीओके में बहने वाली नदियों का जल भी भगवान राम के जलाभिषेक के लिए अयोध्या भेजा गया है। कश्मीर के सेव पीओके शारदा समिति ने वहां की नदियों का जल एकत्रित किया है। सेव पीओके शारदा समिति के अध्यक्ष रविंद्र पंडित कहते हैं कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उत्साह का माहौल है। यही कारण है कि पीओके की सिविल सोसाइटी ने राम मंदिर के शिलान्यास के लिए भी वहां की मिट्टी भेजी थी।

 वह आगे जोड़ते हैं कि साढे पांच सौ साल से ज्यादा के इंतजार के बाद जब प्रभु राम का स्वागत हो रहा है, तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वागत और उत्सव का माहौल है। ऐसे में कश्मीरी पंडितों के महत्वपूर्ण शारदा पीठ इसमें कैसे पीछे रह सकती है। वह कहते हैं कि सेव शारदा पीठ ने सिर्फ जल ही नहीं बल्कि पीओके की मिट्टी को भी शिलान्यास के दौरान भिजवाया था। अध्यक्ष का मानना है कि जितनी भव्य तैयारियां अयोध्या में प्रभु श्रीराम के लिए हो रही हैं, उतना ही उत्साह पीओके की सिविल सोसाइटी में भी है।

 पाकिस्तान के हिन्दू भी राम मंदिर निर्माण से उत्साहित 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के हिंदुओं में भी अयोध्या में चल रही राम मंदिर की तैयारियों को लेकर खूब उत्साह बना हुआ है। सेव शारदा पीठ के अध्यक्ष का कहना है कि पीओके की सिविल सोसाइटी से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदु भी भगवान राम के मंदिर को लेकर पूजा-पाठ की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि जिस तरीके से पीओके की सिविल सोसाइटी ने भगवान राम के भव्य मंदिर में शुभारंभ के लिए समर्पण के साथ हाथ बंटाया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। पीओके की सिविल सोसाइटी भगवान राम के मंदिर की भव्य तैयारियों को वहां भी मजबूती और पूरे जोर-शोर के साथ आगे बढ़ा रही है।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें