सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी तो हमेशा तैयारी रहती है। जब भी चुनाव घोषित हो जाए हम हमेशा तैयार रहते हैं और हमारे क्षेत्र की जनता भी हमेशा तैयार रहती है।
अयोध्या पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह : बोले-पीएम मोदी का बोल रहा है काम, तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार
Mar 02, 2024 13:21
Mar 02, 2024 13:21
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी तो हमेशा तैयारी रहती है। जब भी चुनाव घोषित हो जाए हम हमेशा तैयार रहते हैं और हमारे क्षेत्र की जनता भी हमेशा तैयार रहती है। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने एक तरीके से मैदान ही छोड़ दिया है। दूसरी तरफ पीएम मोदी का काम बोल रहा है। देश की जनता फिर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का मौका देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन बनने के पहले ही टूट गया। मैंने पहले भी कहा था यह बनेगा नहीं। आज समाजवादी पार्टी के लोग भी टूटे रहे हैं। कांग्रेस के भी लोग टूट रहे हैं। यह जिम्मेदारी उन दलों की है जिनके विधायक टूट रहे हैं, भाजपा का इसमें कोई हाथ नहीं है। कहीं न कहीं नेता और कार्यकर्ता के बीच में गैप चल रहा है। इस नाते इतनी बड़ी अनिश्चितता है। कैसरगंज के सांसद व पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ अयोध्या दौरे पर थे। अयोध्या के लक्ष्मण घाट स्थित किला पीठाधीश्वर मैथली रमन शरण महराज ने चादर ओढ़ाकर स्वागत किया।
Also Read
19 Sep 2024 01:24 PM
ये कॉर्नर हर कक्षा में बनाए जाएंगे, जहां बच्चों के लिए खेल और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी। जिसकी कुल लागत 84 लाख 83 हजार 60 रुपये होगी... और पढ़ें