Ayodhya news : अब आसान होगी डगर, 35 सड़कों का सांसद ने किया शिलान्यास

अब आसान होगी डगर, 35 सड़कों का सांसद ने किया शिलान्यास
UPT | 35 सड़कों का शिलान्यास

Feb 27, 2024 21:35

मंगलवार को पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित समारोह में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 35 सड़को का निर्माण होना है।

Feb 27, 2024 21:35

Ayodhya News : क्षेत्र के विकास का पैमाना वहां की सड़कें और अन्य जनसुविधाएं होती हैं। सड़कों की खस्ताहाल जनप्रतिनिधियों की अभिरुचि भी बताती हैं। ऐसे में अपने संसदीय क्षेत्र की परियोजनाओं को लेकर सांसद लल्लू सिंह सक्रिय हैं।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित समारोह में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 35 सड़को का निर्माण होना है। नगर निगम, सोहावल, हैरिग्ंटनगंज व अमानीगंज ब्लाक की 6-6 सड़कें मिल्कीपुर ब्लाक में दो, मसौधा में आठ तथा पूरा बाजार ब्लाक की 7 सड़कें शामिल है। जिनकी कुल लागत 4 करोड 10 लाख है।

पूराबाजार में गांधी स्मारक की लागत 33.75 लाख तथा रूदौली में लोधी स्मारक की लागत 36.48 लाख का निर्माण होना है। कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में किचन शेड तथा शौचालय की लागत 10.50 लाख, सोहावल ब्लाक के सुरवारी में किचन तथा शौचालय लागत 8.5 लाख व सिवार में किचन शेड लागत 7.25 लाख का निर्माण होना है। सभी निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

समग्र विकास का मजबूत आधार हैं सर्वसमावेशी विकास की योजनाएं : सांसद
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र में व्यापार की सम्भावनाएं बढ़ती है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है। इससे कोई व्यक्ति, वर्ग और को भूभाग छूट न पाए। समग्र विकास के दृष्टिकोण का मजबूत आधार सर्वसमावेशी विकास की जनकल्याणकारी योजनाएं है। जिसका लाभ सभी पात्र को बिना भेदभाव दिया गया है।

इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, संतोष सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, इंद्रभान सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, नीलम जायसवाल, सुनीता गुप्ता, सीता सिंह, आराधना, माया सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार सचदेवा, योगेश मिश्र, खलिद कुरैशी, आरईएस के अवर अभियंता अशीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Also Read

खेल-खेल में होगी पढ़ाई, 1046 केंद्रों का होगा नवीनीकरण

19 Sep 2024 01:24 PM

अंबेडकरनगर आंगनवाड़ी स्कूलों में बनेंगे लर्निंग कार्नर : खेल-खेल में होगी पढ़ाई, 1046 केंद्रों का होगा नवीनीकरण

ये कॉर्नर हर कक्षा में बनाए जाएंगे, जहां बच्चों के लिए खेल और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी। जिसकी कुल लागत 84 लाख 83 हजार 60 रुपये होगी... और पढ़ें