अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू : 100 से ज्यादा कलाकार लेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा, 28 से 31 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

100 से ज्यादा कलाकार लेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा, 28 से 31 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
UPT | Deepotsav

Sep 03, 2024 20:23

इस बार का दीपोत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह रामलला के मंदिर की स्थापना के बाद पहला दीपोत्सव होगा। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है...

Sep 03, 2024 20:23

Ayodhya News : अयोध्या अब त्रेतायुगीन वैभव की ओर तेजी से बढ़ रही है। रामलला के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद, होली और श्रीराम जन्मोत्सव के शानदार आयोजनों ने देश-विदेश के लाखों भक्तों में खुशी की लहर फैला दी है। अब, 28 से 31 अक्टूबर तक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जो भक्तों को एक बार फिर से अद्वितीय अनुभव देने वाला है। दीपावली पर अयोध्या के सरयू घाट पर वर्षों से दीपों की महफिल सजती रही है और इस वर्ष 8वें दीपोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापक तैयारी की गई है। 

रामलला के मंदिर की स्थापना के बाद पहला दीपोत्सव 
इस बार का दीपोत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह रामलला के मंदिर की स्थापना के बाद पहला दीपोत्सव होगा। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अयोध्या के विभिन्न घाटों, जैसे राम की पैड़ी और नया घाट, को 25 लाख से अधिक दीपों से सजाया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस दीपोत्सव में रोशनी का ऐसा सजावट की जाएगी जो अयोध्या को साकेत धाम की अलौकिक आभा प्रदान करेगा।

20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस स्थापित की जाएंगी
मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को आधुनिक इंटेलिजेंट डाइनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी पैनल्स और मल्टीमीडिया प्रोजेक्शंस से सजाया जाएगा। नया घाट और राम की पैड़ी पर थीमैटिक लाइटेड आर्क पिलर्स लगाए जाएंगे। शहर के भक्ति पथ और अन्य प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी और पुष्प सजावट से सजाया जाएगा, साथ ही अयोध्या से गोंडा और बस्ती जाने वाले मार्गों पर भी विशेष रोशनी सजावट की जाएगी। अयोध्या के 500 से अधिक प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा और 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस स्थापित की जाएंगी।

100 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी
28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें राम की पैड़ी और अन्य स्थलों पर 100 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य कार्यक्रम में भव्य लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शंस, और आर्टिस्टिकली कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो शामिल होगा, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित होगा और अयोध्या के आकाश को रंगीन बना देगा। 

दीपोत्सव में एक भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन होगा, जिसमें 'राम रथ' के साथ सात मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू शामिल होंगे। ये टैब्ल्यू राम के विभिन्न प्रसंगों से संबंधित होंगे और इनका निर्माण अंतरराष्ट्रीय प्रेरणा पर आधारित होगा। इसके अलावा, अयोध्या और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें प्रमुख तीर्थस्थल जैसे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण इस पूरी योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें