लोकसभा चुनाव 2024 : वरुण गांधी के टिकट कटने के सवाल पर बोलीं मेनका गांधी, जानिए क्या दिया बड़ा बयान

वरुण गांधी के टिकट कटने के सवाल पर बोलीं मेनका गांधी, जानिए क्या दिया बड़ा बयान
UPT | मेनका गांधी और वरुण गांधी।

Apr 08, 2024 18:22

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी द्वारा इस बार कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं।। जिनमें एक नाम पीलीभीत से सांसद रहे वरुण गांधी का भी है...

Apr 08, 2024 18:22

Sultanpur News : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी द्वारा इस बार कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं।। जिनमें एक नाम पीलीभीत से सांसद रहे वरुण गांधी का भी है। सांसद वरुण गांधी के टिकट काटे जाने के सवाल पर भाजपा नेता मेनका गांधी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेनका गांधी ने कहा है कि ये पार्टी का फैसला है। पार्टी द्वारा जो भी फैसला लिया गया है, उसका सम्मान किया जायेगा।

वरुण गांधी एक अच्छे सांसद
इस दौरान उन्होने कहा कि वरुण गांधी एक बहुत अच्छे सांसद हैं। वे अपनी जिंदगी में आगे जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे। इस दौरान वरुण गांधी द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "नहीं हम इस तरह के लोग नहीं हैं।" बता दें कि मेनका गांधी और वरुण गांधी की कर्मस्थली रही पीलीभीत में 35 वर्ष में यह पहला मौका है, जब इन दोनों में कोई भी मैदान में नहीं है। पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने टिकट कटने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बना ली है।

भाजपा ने मंत्री जितिन प्रसाद पर लगाया दांव  
भाजपा पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में पीलीभीत संसदीय सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए भावुक खुला पत्र भी लिखा था। इसके अलावा भाजपा द्वारा मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट देने के बाद दो अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पीलीभीत में हुआ था। इस कार्यक्रम में वरुण गांधी नही पहुंचे थे। जिसके बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान भी वरुण गांधी के ना पहुंचने पर लोगों को निराशा हाथ लगी थी। अब ऐसे में नौ अप्रैल को पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली प्रस्तावित है, जिसमें लोगों को उम्मीद है कि वरुण गांधी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Also Read

लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

5 Jul 2024 03:41 PM

बाराबंकी Barabanki News : लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में उचित कार्यवाही कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले… और पढ़ें