Ayodhya News : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समारोह पूर्वक तिउहरा मांझा दर्शन नगर में हुआ गोशाला का लोकार्पण

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समारोह पूर्वक तिउहरा मांझा दर्शन नगर में हुआ गोशाला का लोकार्पण
UPT | विधि विधान से किया गोशाला का लोकार्पण

Sep 17, 2024 22:53

वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के नवीन परिसर तिउहरा मांझा दर्शन नगर के प्रांगण में कुडली श्रृंगेरी महासंस्थान श्रीशारदा पीठ शिवमोगा कर्नाटक के शंकराचार्य अभिनव शंकर भारती के गुरु दत्तात्रेय गौशाला का लोकार्पण हुआ...

Sep 17, 2024 22:53

Short Highlights
  • 151 बटुक ब्रह्मचारियों के सश्वर वेद मंत्रों से गूंजा गोशाला परिसर
  • गौ माता में होता देवताओं का वास : कमलनयन दास शास्त्री

Ayodhya News : श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के नवीन परिसर तिउहरा मांझा दर्शन नगर के प्रांगण में कुडली श्रृंगेरी महासंस्थान श्रीशारदा पीठ शिवमोगा कर्नाटक के शंकराचार्य अभिनव शंकर भारती के गुरु दत्तात्रेय गौशाला का लोकार्पण हुआ। वैदिक विधि विधान पूर्वक 151 बटुक ब्रम्हचारियों के सश्वर वेद मंत्रों से गोशाला परिसर गूंजता रहा। श्रीमणि राम दास छावनी के उतराधिकारी कमल नयन दास शास्त्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवग्रह, षोडश पूजन, सप्त मात्रिका पूजन बतौर यजमान प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर ने किया। कार्यक्रम के दौरान 07 गोमाता का तिलक लगा गया। अतिथियों व गुरुकुल के बच्चो के पुष्प वर्षा के बीच गायों को गऊशाला भवन में प्रवेश कराया गया। जहां फल, मीठा, हलुवा पुड़ी का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया।

विद्वानों ने वेदों में गो माता के महिमा का वर्णन बताया 
कार्यक्रम में आए अतिथियों का परिचय गुरुकुल ट्रस्ट के मंत्री व गुरुकुल निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने तथा स्वागत विद्यालय के सह प्रबंधक गुरुकुल भूमि के दान दाता आदर्श सिंह ऋषभ, गुरुकुल ट्रस्ट के कोष प्रमुख प्रो. आरके सिंह, प्रधानाचार्य नीरज ओझा ने किया। अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा गुरुकुल और गोमाता का प्राचीन काल से अटूट रिश्ता रहा है। जिन पंच शालाओं से पूर्ण गुरुकुल शिक्षा मानी गई है उसमें गऊ सेवा प्रमुख है। सभी वेदों में गऊ माता की महिमा उद्धृत है। वेदों में गाय को माता माना गया है ओर अथर्व वेद में उन्हें "अघन्या" यानी वध न किए जाने योग्य बताया गया है।

बतौर अध्यक्ष कमल नयन दास ने शुक्ल यजुर्वेद में गौ माता के बारे में किए गए वर्णन को विस्तृत रूप में बताया। कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित गुरुकुल के 26 ब्रह्मचारियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुकुल के दोनों शखाओं के आचार्य, बड़ी संख्या में गुरुकुल के अभिभावक, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर विक्रम पांडे, महानगर प्रचारक सुदीप जी, जन शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश शिक्षक राजकुमार सिंह, भगवान सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक नीलमणि सिंह, सुमधुर, कुड़ली महासंस्थान मठ के प्रतिनिधि विनोद जी, संघ व उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक व संत शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य नीरज ओझा व वैदिक पूजन के आचार्य के रूप में वेद के आचार्य अक्षय देवघर, आचार्य अंकित ओझा, आचार्य रोशन जी, गुरुकुल सभा समित के अध्यक्ष रोहित ब्रह्मचारी, उत्कर्ष ब्रह्मचारी रहे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधानाचार्य दुःख हरण नाथ मिश्र ने किया!

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें