Ayodhya News : रात में महिला की भूमि विवाद में हुई तू-तू मैं-मैं, सुबह घर के सामने फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

रात में महिला की भूमि विवाद में हुई तू-तू मैं-मैं, सुबह घर के सामने फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
UPT | घटनास्थल पर मौजूद लोग।

Jun 30, 2024 22:10

भूमि विवाद को लेकर हुई तू तू मैं मैं और तकरार के बाद 58 वर्षीय महिला का शव उसके घर के ही सामने रास्ते में स्थित नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है

Jun 30, 2024 22:10

Short Highlights
  • परिजनों ने हत्या कर फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने का लगाया आरोप
  • कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित जोरियम गांव की घटना

Ayodhya News : कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित जोरियम गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई तू तू मैं मैं और तकरार के बाद 58 वर्षीय महिला का शव उसके घर के ही सामने रास्ते में स्थित नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की गहन छानबीन की और महिला का शव फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। वहीं महिला के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोरियम गांव में किशन सिंह और सूर्य नारायण सिंह के बीच रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जेदारी को लेकर विगत चार माह से विवाद चल रहा था। जिसमें कुमारगंज पुलिस दोनों पक्षों का शांति भंग में भी कार्रवाई की थी। बीते शनिवार को कुमारगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था जहां दोनों पक्षों के पारिवारिक जन मौके पर गए थे और सूर्य नारायण सिंह की पत्नी जमुना सिंह को 9.6 फीट जमीन दिलाते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। दोनों पक्ष थाने से अपने घर वापस लौट गए थे। जहां गांव में रात करीब 11:00 बजे तक दोनों पक्षों में जमकर विवाद और गाली गलौज होता रहा। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए थे।

पुलिस के समझौता कराने के बाद रविवार रात फिर भिड़े दोनों 
शनिवार रात विवाद के बाद रविवार की भोर में महिला जमुना सिंह के पति सूर्य नारायण सिंह ने देखा कि उनकी पत्नी नीम के पेड़ की डाल से साड़ी के सारे लटकी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह चौकी प्रभारी एनडीए अरविंद पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर गहन छानबीन की और महिला का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुमारगंज पुलिस की लापरवाही के चलते उनकी पत्नी की हत्या हुई है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Also Read

पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

5 Jul 2024 10:42 PM

अयोध्या Ayodhya News : पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल-संजयगंज मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और पढ़ें