Ballia News : रोहित पांडेय के परिजनों से मिले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

रोहित पांडेय के परिजनों से मिले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं
UPT | मृतक रोहित के परिजनों से मिले जल शक्ति मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि

Jul 24, 2024 23:43

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में स्व. रोहित पांडेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना...

Jul 24, 2024 23:43

Ballia News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में स्व. रोहित पांडेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह बुधवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्व. रोहित पांडेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

जो भी दोषी होंगे कोई बचेगा नहीं
मंत्री ने कहा घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम हैं। यह हृदयविदारक व दर्दनाक घटना है, मां -बाप का एकलौता पुत्र था। घटना में शामिल सभी आरोपियों व उनके संरक्षक जो भी दोषी होंगे कोई बचेगा नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन की ओर से किया जा रहा हैं।

परिवार को न्याय मिलेगा
उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षणकर्ता नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा की विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुई है। शासन स्तर से नियमानुसार मदद कराया जाएगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने स्व.  रोहित पांडेय के पिता दीपन पांडेय तथा भाई राजेश पांडेय से बातचीत कर उन्हें ढाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा, सेताशुं गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Also Read

अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में दो सिपाही निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

17 Oct 2024 07:19 PM

बलिया Ballia News : अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में दो सिपाही निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार की देर रात कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस महकमा में हड़कम्प मचा हुआ है। और पढ़ें