जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के एक वर्ष की प्रगति एवं नैक के लिए दाखिल होने वाली सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा विवि की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन में…
Ballia News : राज्यपाल ने जेएनसीयू के सामाजिक कार्यों एवं बचत उपायों की सराहना की
![राज्यपाल ने जेएनसीयू के सामाजिक कार्यों एवं बचत उपायों की सराहना की](https://image.uttarpradeshtimes.com/30-15082.jpg)
Jul 04, 2024 01:32
Jul 04, 2024 01:32
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों में स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कुलाधिपति ने विवि के बचत उपायों की भी सराहना की। कहा कि संसाधनों का समझदारी से प्रयोग ही संस्थान के विकास की कुंजी है। जेएनसीयू द्वारा किए जा रहे कार्य नैक में अच्छा ग्रेड लाने में सहायक होंगे। इन कार्यों के बेहतर दस्तावेजीकरण की जरूरत है। कुलाधिपति ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए भी कई निर्देश दिए। कहा कि विवि द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के प्रयत्न करना चाहिए।
कुलाधिपति ने विवि की टीम को बेहतर कार्य करने की भी प्रेरणा दी
सत्र के प्रारंभ से ही यह कार्य शुरू हो जाना चाहिए ताकि अध्ययन पूर्ण होने तक विद्यार्थी का समग्र विकास संभव हो सके। कुलाधिपति ने विवि की टीम को बेहतर कार्य करने की भी प्रेरणा प्रदान की। कहा कि विवि के विकास से विश्वविद्यालयीय कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय को नैक में अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त करने और छात्रों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इस समीक्षा बैठक में ए.सी.एस. सुधीर बोवडे, राज्यपाल के ओ.एस.डी. पंकज एल जानी, कुलसचिव एस. एल. पाल के साथ परिसर के प्राध्यापकों डाॅ. छबिलाल, डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डाॅ. स्मिता, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. विनीत सिंह, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. संदीप, डाॅ. विवेक यादव, डाॅ. मनोज आदि ने प्रतिभाग किया।
Also Read
![जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-07-05t195723799-74539.jpg)
5 Jul 2024 07:22 PM
संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़, गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया... और पढ़ें