International Yoga Day : हाईकोर्ट के जिला जज ने किया योगाभ्यास, इस आयोजन में वकीलों और कर्मचारियों ने लिया भाग

हाईकोर्ट के जिला जज ने किया  योगाभ्यास, इस आयोजन में वकीलों और  कर्मचारियों ने लिया भाग
UPT | International Yoga Day

Jun 21, 2024 20:46

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, जिला न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे सेशन हाउस सिविल लाइन बलिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...

Jun 21, 2024 20:46

Ballia News : उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, जिला न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे सेशन हाउस सिविल लाइन बलिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सभी न्यायिक अधिकारियों, वकीलों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

योग के महत्व पर डाला प्रकाश
योग दिवस समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए, शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार और वेद प्रकाश, पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि, तथा वरिष्ठ योग शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपना योगदान दिया। इन विशेषज्ञों ने न्यायालय के समस्त अधिकारियों, वकीलों, और कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया। साथ ही, उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली में योग के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को योग के लाभों की गहरी समझ मिली।

लोगों को योग के लिए किया प्रेरित
इस अवसर पर लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि 'योगः कर्मसु कौशलम्' अर्थात् योग से ही कर्मो की कुशलता है। भारतीय संस्कृति की वैदिक परम्परा को जीवन्त करते हुए मानव शरीर के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए योग एक महत्वपूर्ण प्रयास है। योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम में यह सभी रहे मौजूद
उक्त कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया, अरविन्द्र कुमार उपाध्याय पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण बलिया, अपर जनपद न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता, प्रथम कान्त, रवि करन सिंह, महेश चन्द्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकृपाल, संजय कुमार गोंड अपर सिविल जज, शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, गार्गी शर्मा, चन्दन कुमार, अधिवक्तागण एवं समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Also Read

शादी का फर्जी झांसा देकर लूटने वाले गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, लाखों के सामान सहित नकदी बरामद

2 Jul 2024 07:30 PM

बलिया Ballia News : शादी का फर्जी झांसा देकर लूटने वाले गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, लाखों के सामान सहित नकदी बरामद

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड रसड़ा से शादी का फर्जी झांसा देकर लूटने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से… और पढ़ें