Ballia News : सरयू नदी ने पार किया खतरे का निशान, बाढ़ की चपेट में आए तटवर्ती गांव, प्रशासन सतर्क

सरयू नदी ने पार किया खतरे का निशान, बाढ़ की चपेट में आए तटवर्ती गांव, प्रशासन सतर्क
UPT | लाल निशान पार कर आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही सरयू नदी

Jul 12, 2024 15:26

सरयू नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। बाढ़ का पानी गांवों की ओर कूच करने लगा है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है।

Jul 12, 2024 15:26

Ballia News : सरयू नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। बाढ़ का पानी गांवों की ओर कूच करने लगा है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है।
 
लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है नदी
बता दें कि बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रावों के हजारों लोग भयभीत हैं। तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मची हुई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शुक्रवार सुबह जलस्तर 64.310 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में वृद्धि होने से तटवर्ती लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। 

तटीय क्षेत्रों में कटान शुरू
बताते चलें कि कुछ तटीय क्षेत्रों में कटान शुरू हो गया है। टगुनिया ग्राम के पास टीएस बंधा के नीचे ठोकर के किनारे कटान हो रही है। कृषि योग्य भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल रहा है। इलाके के हाहानाला, तुर्तीपार व हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ को लेकर तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, महुआतर, खैरा खास, टगुनिया, तुर्तीपार, मुजौना, मझवलिया, करीमगंज, बेल्थराबाजार, सहिया,  सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के लोग सहम गए हैं। 

एसडीएम ने स्थिति का लिया जायजा
एसडीएम निशांत उपाध्याय ने तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ और कटान की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर नदी की प्रकृति की निगरानी की जा रही है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

Also Read

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

18 Sep 2024 09:10 PM

आजमगढ़ आजमगढ़ में अदालत की अवमानना करने पर हुई कार्रवाई : कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें