लोकसभा चुनाव 2024 : यूपीए की सरकार बनी तो प्रत्येक चौराहे पर लगेगी महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति : महेन्द्र राजभर

यूपीए की सरकार बनी तो प्रत्येक चौराहे पर लगेगी महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति : महेन्द्र राजभर
UPT | संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर

Mar 12, 2024 19:25

मऊ जनपद के सदर विधानसभा के रतनपुरा में मंगलवार को आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि...

Mar 12, 2024 19:25

Short Highlights
  • महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव रहेगा प्रेरणा का स्रोत
  • चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव जी ने विदेशी आक्रांता को भगाकर की थी देश की रक्षा
     
Mau News : मऊ जनपद के सदर विधानसभा के रतनपुरा में मंगलवार को आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि श्रावस्ती नरेश चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर ही देश एवं समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। महाराजा सुहेलदेव जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व युगों युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी महाराजा सुहेलदेव जी के पद चिन्हो पर चलेगी 
जयंती समारोह के अवसर पर राजभर ने कहा कि हम सभी के आराध्य महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ने देश एवं समाज की रक्षा के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और विदेशी आक्रांताओं को भगाकर देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी महाराजा सुहेलदेव जी के पद चिन्हो पर चलने का भरपूर प्रयास करेगी। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान है। हम सभी मिलकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा हर हाल में करेंगे।

यूपीए सरकार बनी तो सभी चौराहों पर लगेगी महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति 
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसका मजबूत संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी लोग पूरी क्षमता से संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव, घर-घर जाएं और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से आम जनमानस को अवगत करायें और लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यदि यूपीए की सरकार बनती है, तो प्रत्येक चौराहे पर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति लगाई जाएगी। साथ ही पाठ्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव जी के कृतित्व को शामिल किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव   
राजभर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीतिक अस्थिरता से समाज का हर व्यक्ति चिन्तित है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का हर नेता एवं कार्यकर्ता राजनीतिक स्थायित्व का हिमायती है और साफ सुथरा राजनीति करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की मित्रता समाजवादी पार्टी से हुई है और यह एक स्थाई मित्रता है। इस लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से बूथ स्तर तक के संगठन को खड़ा करने में लग जाए और साथ ही साथ गांव में चौपाल लगाने का भी कार्यक्रम जारी रखें। यदि हम सभी बिना दिग्भ्रमित हुए कार्य करते गए तो आने वाले दिनों में हमें सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। 

यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर, बड़े लाल चौहान, मनोज राजभर, शिवधान राजभर, अल्ताफ अंसारी, लालजी राजभर, गुड्डू तिवारी, मनोज राजभर, रामनिवास राजभर, ललन राजभर, अभिमन्यु राजभर, कन्हैया राजभर, शिव गोविंद मौर्य, डॉ चिंतामणि राजभर, दुर्गेश राजभर, निसार अहमद, रामजीत राजभर, गोपाल शरण कन्नौजिया, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राजभर एवं संचालन ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर ने किया।

Also Read

जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

5 Jul 2024 07:22 PM

बलिया Ballia News : जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़, गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया... और पढ़ें