advertisements
advertisements

सियासी रण : पीएम-सीएम के बाद बरेली का सियासी तापमान बढ़ाएंगे अखिलेश, सपा प्रमुख प्रवीण सिंह ऐरन के चुनाव में भरेंगे दम

पीएम-सीएम के बाद बरेली का सियासी तापमान बढ़ाएंगे अखिलेश, सपा प्रमुख प्रवीण सिंह ऐरन के चुनाव में भरेंगे दम
UPT | सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Apr 27, 2024 09:28

28 अप्रैल यानी रविवार (कल) सपा प्रमुख अखिलेश यादव बरेली आ रहे हैं। उनके आने को लेकर सपाइयों में काफी जोश है। शहर के विशप मंडल इंटर कॉलेज में आयोजित होने...

Apr 27, 2024 09:28

Bareilly News : यूपी के बरेली का तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मगर, इस तापमान से अधिक हर किसी की निगाह सियासी तापमान पर है। पिछले दो दिन से पीएम नरेंद्र मोदी बरेली में हैं। आंवला लोकसभा में जनसभा करने के बाद शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बरेली में रोड शो किया। मगर, सियासी तापमान में दम पड़ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। अब 28 अप्रैल यानी रविवार (कल) सपा प्रमुख अखिलेश यादव बरेली आ रहे हैं। उनके आने को लेकर सपाइयों में काफी जोश है। शहर के विशप मंडल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में सपाइयों, और समर्थक पहुंचे। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बरेली लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में चुनावी जनसभा कर सियासी माहौल बनाएंगे। हालांकि, सियासी जानकारों की मानें, तो सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन काफी मजबूत स्थिति में मानें जा रहे हैं। 

सांसद संतोष का टिकट कटने के बाद से भाजपा प्रत्याशी का विरोध
भाजपा ने सांसद संतोष कुमार गंगवार का अंतिम समय में टिकट काट कर पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की बहेड़ी विधानसभा से दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट दिया है। उनको बरेली लोकसभा के मतदाता कुबूल नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा, और संघ के पदाधिकारी काफी कोशिश में लगे हैं, लेकिन सांसद संतोष कुमार गंगवार का अचानक टिकट काटना भाजपा को काफी मुश्किल साबित हो रहा है। उनका शुरू में काफी विरोध हुआ था। मगर, अभी भी मामला सही नहीं हो पा रहा है।

बरेली, आंवला, और बदायूं में 7 मई को मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 मई को आंवला, बदायूं, संभल, एटा, मैनपुरी समेत 8 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।मगर, इससे पहले इंडिया और एनडीए गठबंधन के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बरेली, और आंवला लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी जनसभा होगी। बरेली लोकसभा सीट पर 28 अप्रैल, और आंवला लोकसभा क्षेत्र की बिथरी चैनपुर विधानसभा के देवचरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 2 मई को जनसभा होगी।

यह है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 28 अप्रैल को बरेली लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में विशप मंडल इंटर कॉलेज में 2 बजे जनसभा करेंगे। सपा प्रमुख पहले संभल लोकसभा में सभा करने जाएंगे। इसके बाद बरेली लौटेंगे। यहां जनसभा करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Also Read

झूठे रेप केस में 4 साल जेल में रहा युवक, अब उतने ही दिन लड़की को भी हुई कैद

8 May 2024 02:27 AM

बरेली बरेली कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : झूठे रेप केस में 4 साल जेल में रहा युवक, अब उतने ही दिन लड़की को भी हुई कैद

बरेली कोर्ट ने आदेश दिया कि लड़की की वजह से एक बेकसूर ने लंबे समय तक जेल में सजा काटी। जितने दिन वह जेल में रहा, उतनी ही सजा लड़की को होनी चाहिए। साथ ही अदालत ने दोषी लड़की पर 5.88 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। और पढ़ें