Badaun News : बदायूं में किसान की धारदार हथियार से हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

बदायूं में किसान की धारदार हथियार से हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
UPT | इसी जगह मिला था शव।

Jun 06, 2024 20:22

 फसल की रखवाली करने गए किसान की बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। बुधवार की रात किसान का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है...

Jun 06, 2024 20:22

Badaun News : बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बगुली नगर में 42 वर्षीय किसान मुलायम सिंह की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मुलायम सिंह बुधवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान किसी ने उन पर हमला कर दिया और हत्यारे मौके से फरार हो गए। फसल की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। 

फसल की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने देखा शव
 ग्रामीणों ने जानकारी दी कि, बुधवार रात कुछ लोग अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने ग्रामीण रामचंद्र के ट्यूबवेल के नजदीक खून पड़ा देखा था। वहां पर कुछ घसीटने के निशान भी थे। ग्रामीणों ने थोड़ा आगे जाकर देखा तो वहां मुलायम सिंह का शव खून से सना हुआ पड़ा था। यह देख कर लोगों में दहशत हो गई।

किसी करीबी पर हत्या की आशंका 
मुलायम सिंह की लाश देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत मृतक के परिजनों और थाना पुलिस को सूचना दी। रात करीब 1:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किसान की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें