Bareilly News : जिले में मिला महिला का 10वां शव, फैली सनसनी, चर्चा में सीरियल किलिंग

जिले में मिला महिला का 10वां शव, फैली सनसनी, चर्चा में सीरियल किलिंग
UPT | जांच पड़ताल करती पुलिस

Jan 30, 2024 21:25

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि इससे पहले इलाके में नौ महिलाओं के शव पहले ही बरामद हो चुके हैं। हाल ही में मिला यह शव सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित परधौली गांव के पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारे से बरामद हुआ है।

Jan 30, 2024 21:25

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि इससे पहले इलाके में नौ महिलाओं के शव पहले ही बरामद हो चुके हैं। हाल ही में मिला यह शव सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित परधौली गांव के पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारे से बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर  शव को इस इलाके में  फेंका गया है। जिसके बाद क्षेत्र में सीरियल किलिंग और महिलाओं के शवों को यहां ठिकाने लगाने के लिए फेंके जाने की चर्चा शुरू हो गई है। 

जांच में जुटी पुलिस
नेशनल हाईवे के किनारे मिले युवती के शव को लेकर पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवती की उम्र करीब 25 साल है। उसने नीले रंग की जींस पहनी है, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को हाइवे के किनारे फेंका गया है। जिसके चलते मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्कावयड जांच पड़ताल के लिए पहुंची। वहीं पुलिस पुराने मामलों को लेकर भी जांच में जुटी हुई है। जहां इससे पहले भी 9 महिलाओं के शव मिल चुके हैं। जिसके चलते सीरियल किलर या किसी अन्य हत्यारे के पहलू पर भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम ने मीडिया को बताया कि युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आसपास के जिलों से सूचना मांगी गई है। दो या तीन दिन में कोई गुमशुदगी दर्ज की गई है या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


7 महीने में 10 महिलाओं की हत्या
इससे पहले बरेली में 9 महिलाओं के शव बरामद हो चुके हैं। इनमें से कई हत्याओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसको लेकर अधिकारियों ने भी दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके लिए पुलिस टीम भी बनाई गई थीं। मगर, इसके बाद भी खुलासा नहीं हुआ। बता दें कि बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के महमूद कुल्चा गांव की धनवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गुला गांव की रेशमा देवी, और शाही के खरसेनी गांव की दुलारी देवी की 7 महीने में जान जा चुकी है। इनमें से अधिकांश महिलाओं की मौत गला घोंटे जाने के कारण हुई थी। जहां नौंवी महिला का शव शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 55 वर्षीय उर्मिला देवी गंगवार का था। जो खेत से बरामद किया गया था। वह घर से पशुओं का चारा लाने के लिए खेत में गई थी।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें