चूहों की शरारत से सोलर ट्री फेल : सरकारी कार्यालयों को बिजली की आपूर्ति बंद, पढ़िए कब और कितने लाख रुपये हुए थे खर्च

सरकारी कार्यालयों को बिजली की आपूर्ति बंद, पढ़िए कब और कितने लाख रुपये हुए थे खर्च
UPT | सांकेतिक फोटो।

Sep 20, 2024 00:12

बरेली में चूहों ने काफ़ी उत्पात मचाया है। चूहों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में लगाए गए सोलर ट्री की तारों को कुतर दिया है। चूहों की इस शरारत के चलते सोलर ट्री के सभी प्रोजेक्ट पिछले छह महीने से बंद पड़े हैं।

Sep 20, 2024 00:12

Bareilly News : बरेली शहर में चूहों ने ऐसी शरारत की है कि लोगों को हैरान कर दिया। बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई हिस्सों में लगाए गए सोलर ट्री की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि शरारती चूहे हैं। इन चूहों ने सोलर ट्री की बिजली आपूर्ति के तारों को कुतर दिया, जिससे पिछले छह महीने से ये सोलर ट्री बंद पड़े हैं।

सोलर ट्री की बिजली आपूर्ति ठप
बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत, 2020 में करीब 60 लाख रुपये की लागत से शहर के छह प्रमुख स्थानों पर सोलर ट्री लगाए गए थे। इन सोलर ट्री का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों को बिजली की आपूर्ति करना था। दावा किया गया था कि ये सोलर ट्री प्रतिदिन 19 यूनिट बिजली का उत्पादन करेंगे। शुरुआत में ये सोलर ट्री सफलतापूर्वक सरकारी दफ्तरों को बिजली उपलब्ध कराते रहे, लेकिन कुछ समय बाद बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। जांच के दौरान पता चला कि चूहों ने सोलर ट्री की बैटरी से जुड़ी बिजली आपूर्ति के तारों को कुतर दिया था, जिससे बिजली की आपूर्ति रुक गई।

60 लाख के सोलर ट्री बने सजावटी ढांचे
बरेली के कमिश्नर ऑफिस, गांधी उद्यान, नगर निगम कैंपस, कलेक्ट्रेट और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सोलर ट्री अब सिर्फ सजावटी ढांचे बनकर रह गए हैं। चूहों द्वारा तार कुतरने और बैटरियों की खराबी के कारण, इन सोलर ट्री की लाइट्स बंद हो चुकी हैं। पहले जहां ये सोलर ट्री सरकारी दफ्तरों को बिजली की आपूर्ति कर रहे थे, अब ये सिर्फ आर्टिफिशियल फ्रेम बनकर रह गए हैं, जिन पर अब केवल पक्षी बैठते हैं।

जल्द ठीक होंगे सोलर ट्री
बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के एसीईओ एसके यादव ने बताया कि शहर में कुल 66 सोलर ट्री की मरम्मत कराने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित किया गया है। जल्द ही इनकी तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ये सोलर ट्री फिर से रोशनी प्रदान करेंगे। इस घटना से यह साफ होता है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए कामों में गुणवत्ता की कमी है, जिसे जल्द सुधारने की आवश्यकता है। 

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें