बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बड़ा जिम्मा : मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बने नीरज कुमार, डीजे के आदेश पर संभाला कार्यभार

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बने नीरज कुमार, डीजे के आदेश पर संभाला कार्यभार
UPT | फाइल फोटो

Feb 07, 2024 15:46

बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी नीरज कुमार को मिली है। डीजे के आदेश पर कार्यभार संभाला है।

Feb 07, 2024 15:46

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नीरज कुमार श्रीवास्तव को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। जिला जज की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। नीरज श्रीवास्तव ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बताया जाता है कि नीरज कुमार श्रीवास्तव को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

क्या है मामला
जिला जज की ओर से जारी एक प्रशासनिक आदेश में कहा गया है कि नीरज श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र के अनुसार वह सबसे सीनियर हैं, तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के समस्त कार्यों को देख रहे हैं। इस संबंध में बनाई गई एक कमेटी की संस्तुति के आधार पर वरिष्ठता के क्रम को देख गया। इसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नीरज श्रीवास्तव की वरिष्ठता के अनुरुप संस्तुति की गई, और उनकी प्रोन्नति का आदेश जारी किया गया है। नीरज श्रीवास्तव न्यायिक सेवा कार्यों में करीब 40 वर्ष की सेवायें प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने अपने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कई कर्मचारियों, अधिकारियों और अधिवक्ता समाज की ओर से उनको इस पद पर कार्यभार संभालने की बधाई दी गई।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें