एनएचआई के नियमों के मुताबिक हाईवे पर एक टोल से दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में पहले से ही एक टोल प्लाजा बना है। इसके साथ ही दूसरा टोल प्लाजा फरीदपुट में बनाया गया है।
Bareilly News : बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर 45 किमी के दायरे में दो टोल, सांसद नीरज मौर्य ने जताई नाराजगी
Sep 10, 2024 20:57
Sep 10, 2024 20:57
15 किमी पहले देना पड़ता है टोल
एनएचआई के नियमों के मुताबिक हाईवे पर एक टोल से दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में पहले से ही एक टोल प्लाजा बना है। इसके साथ ही दूसरा टोल प्लाजा फरीदपुट में बनाया गया है। इसकी दूरी 45 किलोमीटर से कम है। इससे वाहन स्वामियों और ड्राइवर को 15 किलोमीटर पहले ही टोल का शुल्क देना पड़ता है।
सांसद ने बैठक में उठाया मुद्दा
समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि एनएचएआई के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वाहन स्वामियों और ड्राइवर से शुल्क वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नितिन गडकरी को इससे संबंधित पत्र सौंपा जाएगा। यह मनमानी बंद की जा सके।
Also Read
19 Sep 2024 11:18 AM
शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के सहोरा गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। और पढ़ें