बरेली में कल से शुरू हो रहा उर्स-ए-रजवी : आला हजरत ने दुनिया में फैलाई इल्म की रोशनी, एक हजार से ज्यादा किताबें लिखीं

आला हजरत ने दुनिया में फैलाई इल्म की रोशनी, एक हजार से ज्यादा किताबें लिखीं
UPT | उर्स की तैयारियां देखते कमेटी के सदस्य

Aug 28, 2024 14:18

आला हजरत के उर्स-ए-रज़वी का प्रोग्राम दरगाह, इस्लामियां मैदान और मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर रज़ा में मनाया जाएगा। यह उर्स 29 अगस्त से शुरू होगा।

Aug 28, 2024 14:18

Bareilly News : फाजिल-ए-बरेलवी इमाम अहमद रजा खां (आला हजरत) ने दुनिया भर में इल्म (शिक्षा) की रोशनी फैलाई है। आपने एक हजार से अधिक किताब लिखी हैं। उर्दू, अरबी के साथ अंग्रेजी, फारसी,विज्ञान, गणित समेत तमाम विषय पर किताबों को लिखा। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फरमान मियां बताते हैं कि आला हजरत के हाथों से लिखी किताबों की प्रदर्शनी लगाने का मकसद है कि नौजवान इल्म की अहमियत को समझें। आला हजरत ने सिर्फ आठ वर्ष की उम्र में हिदायतुन्ह की किताब का अरबी में अनुवाद किया। दुनिया भर में आला हजरत की लिखी 1100 किताबों पर अमल किया जाता है। देश भर में बरेलवी मसलक के मदरसों में आला हजरत की किताबों को पढ़ाया जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर में बरेलवी आलिम फैले हैं।

मिस्र यूनिवर्सिटी ने सिलेबस में दी जगह
उर्स प्रभारी एवं जमात रजा-ए-मुस्तफा के सलमान हसन खां (सलमान मियां) का कहना है कि आला हजरत की लिखी किताब को मिस्र यूनिवर्सिटी ने अपने सिलेबस (पाठ्यक्रम) में शामिल किया है। किताब को तुर्की भाषा में अनुवाद कर शामिल किया गया है। मिस्र की अल अजहर यूनिवर्सिटी में किताब को शामिल कर उस पर रिसर्च भी की गई। आज भी लोग सारी दुनिया में फतावा रजविया से फैज हासिल कर रहे हैं। यह मुसलमानों में खास मुकाम रखती है। फतवों में नमाज, रोजा, जकात, हज, तहारत यानि पाकी का बयान, तलाक, निकाह, संपत्ति, बैंकिंग, फोनोग्राम में आवाज सुनने का शरई हुक्म, इल्म-ए-गैब, करेंसी नोट, राजनीतिक मसलों पर भी बेशुमार शरई फैसले, बीमा समेत लाखों फतवे लिखे गए हैं।

106 बच्चियों को दिलाई जाएगी तालीम
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खां (फरमान मियां) ने कहा कि उर्स में संस्था की तरफ से ज़रूरतमंद लोगों का इलाज कराने का फैसला लिया गया है। आर्थिक तंगी से परेशान मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन भी कराए जाएंगे। सोसाइटी समय- समय पर गरीबों के ऑपरेशन कराती रहती है। इसके साथ ही कक्षा 6 से 12 तक सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड की फ्री कोचिंग कराई जाएगी। सोसाइटी संस्थापक भारत गौरव रत्न से सम्मानित फरमान मियां पिछले कई वर्ष से उर्स-ए-रज़वी और उर्स ताजुशशरिया के मौके पर ज़रूरतमंदों के मुफ़्त ऑपरेशन और मुफ़्त शिक्षा कराते रहे हैं। इसके अलावा मुफ्त कंप्यूटर क्लास, नीट, यूपीएससी की कोचिंग भी कराई जा रही है। इसमें से 45 बच्चों का सलेक्शन एमबीबीएस में हो चुका है। गरीब ज़रूरतमंद लोग अपना आधार कार्ड और एक फोटो के साथ दरगाह स्थित जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के हेड आफिस में मोईन खान और किला स्थित आला हज़रत हुज़ूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसाइटी के हेड आफिस में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक सुबह 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

उर्स की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
आला हजरत के उर्स-ए-रज़वी का प्रोग्राम दरगाह, इस्लामियां मैदान और मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर रज़ा में मनाया जाएगा। यह उर्स 29 अगस्त से शुरू होगा। दरगाह ताजुशशरिया के सज्जादानशीन एवं काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रज़ा क़ादरी की सरपरस्ती में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उर्स प्रभारी सलमान मियां, फरमान मियां, मोइन खान, समरान खां, डॉक्टर मेंहदी, ए.शमीम अहमद, हाफिज, हाफिज इकराम, कौशर अली आदि मौजूद थे।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें