विदेशी जायरीन जुटेंगे : बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया 15 और 16 मई को, शिक्षा पर डाली जाएगी रोशनी

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया 15 और 16 मई को, शिक्षा पर डाली जाएगी रोशनी
UPT | दरगाह का फोटो

Apr 22, 2024 13:19

उर्स-ए- ताजुश्शरिया का पोस्टर जारी हो गया है। यह अगले महीने 15, और 16 मई को आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें दुनिया के कई देशों के जायरीन शामिल होंगे। यह बरेली का सबसे बड़ा उर्स है।

Apr 22, 2024 13:19

Bareilly news : उर्स-ए- ताजुश्शरिया का पोस्टर जारी हो गया है। यह अगले महीने 15, और 16 मई  को आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें दुनिया के कई देशों के जायरीन शामिल होंगे। यह बरेली का सबसे बड़ा उर्स है।

जमात-रजा-ए मुस्तफा के उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने मीडिया को बताया कि बरेली सुन्नी मरकज़ के धर्म गुरु मुफ्ती मुहम्मद अख्तर रज़ा खां कादरी (ताजुश्शरिया) के उर्स का पोस्टर जारी हो गया है। आशिकाने ताजुश्शरिया का बरेली शरीफ मे खैर मखदम है। उर्से ताजुशरिया का कार्यक्रम इस प्रकार है। इसमें दुनिया के 8 देशों के जायरीन ने शामिल होने का प्रोग्राम भेज दिया है। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.फरमान हसन खां (फरमान मियां) ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।दरगाह ताजुश्शरिया और मथुरापर में  अलग- अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी मोइन खान ने दी। इस मौके पर मुफ्ती नश्तर फारूकी, सय्यद अजीम उद्दीन, फरमान मिया, डॉ मेहंदी हसन, मोइन खान, हाफिज इकराम, मौलाना निजाम, शमीम अहमद, कौसर अली, बख्तियार खान, समरान खान के आलावा नावेद अज़हरी, गुलाम हुसैन, दन्नी अन्सारी आदि लोग मौजूद रहे।

यह है उर्स कार्यक्रम
15 मई, 2024 को खानकाह ए  ताजुश्शरिया में फर्ज नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी, नातों मनकबत, और परचम कुशाई होगी। मदरसा जामियातुर्रजा में ईशा की नमाज़ के बाद उलमा ए किराम, मशाइखे एज़ाम बाद मुफ्ती ए आज़म का कुल शरीफ 1 बजकर 40 मिनट पर होगा। 16 मई 2024 को खानकाह ए ताजुश्शरिया में फजर नमाज़ के कुरान ख्वानी, और नातों मनकबत। इसके बाद मुफ़स्सिरे आज़म का कुल शरीफ 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। मदरसा जामियातुर्रजा में जोहर नमाज़ के बाद नातों मनकबत, उलमा ए किराम की तकरीर होगी। इसमें दीनी दुनिया तालीम (शिक्षा) पर रोशनी डाली जाएगी। मशाइखे एज़ाम के बाद ताजुश्शरिया का कुल शरीफ़ 7 बजकर 14 मिनट पर होगा।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें