ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का संकल्प : सीएम योगी बोले-यूपी में प्रति व्यक्ति आय हुई है दोगुनी, उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

सीएम योगी बोले-यूपी में प्रति व्यक्ति आय हुई है दोगुनी, उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना
UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ

Oct 18, 2024 20:04

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Oct 18, 2024 20:04

Short Highlights
  • बैठक में विभिन्न मंत्रियों, अधिकारियों ने लिया भाग
  • विकास के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे
  • उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Lucknow News :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, और विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, अब तक की प्रगति और भविष्य की नीतियों पर चर्चा की। डेलॉयट इंडिया ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और उद्योगों की अपेक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

अर्थव्यवस्था में दिखी बेहतरीन प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2021-22 में प्रदेश की जीडीपी ₹16.45 लाख करोड़ थी, जो 2023-24 में ₹25.48 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। इस वर्ष का लक्ष्य ₹32 लाख करोड़ है। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी से अधिक हुई है, जिससे उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।


विकास के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम
बैठक में यह भी बताया गया कि विभिन्न सेक्टरों में विकास के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले कृषि, विनिर्माण, और परिवहन जैसे सेक्टरों में बेहतर वृद्धि देखी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को एकत्रित आंकड़ों की शुद्धता पर ध्यान देने और नियमित मॉनीटरिंग की आवश्यकता को भी समझाया।

फसल विविधीकरण पर जोर देने की जरूरत 
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था (OTDE) के लक्ष्य के लिए सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो विभागीय प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कृषि सेक्टर में सुधार के लिए नवाचारों को बढ़ावा देने और फसल विविधीकरण पर जोर देने की आवश्यकता है।

प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने जोर
अंत में, मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों से संवाद बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपने प्रयासों को तेज करना होगा और कार्यों की समयसीमा तय करनी होगी। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए नगर निकायों और ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता भी महत्वपूर्ण है, जिससे हर जगह लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Also Read

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका, जानें कैसे हुआ हादसा 

18 Oct 2024 10:25 PM

सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका, जानें कैसे हुआ हादसा 

शोहरतगढ़ तहसील के महंकोला गांव के रहने वाले बस सवार तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर से मुंडन कराकर लौट रहे थे। बस में करीब 40 लोग बैठे थे। घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर चारगांव नदी के पास की है। और पढ़ें