Lucknow News :  बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं...

बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं...
UPT | स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह

Oct 18, 2024 23:14

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल...

Oct 18, 2024 23:14

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं। प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि राजधानी लखनऊ में एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। वही अमेठी में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया।



सहमत और असहमत होना हमारा विचार 
यूपी सरकार के मंत्री ने अपने ताजा दिए गए बयान में कहा है कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर महिला मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है।

ये भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने खारिज की PM मोदी के खिलाफ चुनाव याचिका : 19 दिन देर से की गई दाखिल, वाराणसी सीट पर फिर से वोटिंग कराने की थी मांग

हम लोगों की यही परंपरा
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हार के डर से यूपी के रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसलिए वह केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से यानी अपने क्षेत्र से करता है लेकिन पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इससे साफ-साफ समझ में आता है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं।

ये भी पढ़ें : Bijnor News : अवैध तरीके से सड़े हुए और खराब मीट की आपूर्ति का भड़ाफोड़, तीन गाड़ियां पकड़ी, 3800 किग्रा कराया नष्ट

इसके पहले उन्होंने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर टिप्पणी की थी जिस पर कांग्रेस नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर चोर-बेईमान लिख दिया था। 

अमेठी में भी कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बता दें कि शुक्रवार को अमेठी में युवक कांग्रेस ने गौरीगंज कस्बे के हनुमान तिराहे पर दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका। साथ ही बीच सड़क पर जमा होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया था और लिखा था कि अंततः लड़की लड़ नही पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े, बूढ़ी जो हो गई है।

Also Read

यूजीसी नेट परीक्षा में 250 से अधिक स्टूडेंट्स हुए सफल, 45 ने JRF के लिए किया क्वालीफाई

18 Oct 2024 11:18 PM

लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय : यूजीसी नेट परीक्षा में 250 से अधिक स्टूडेंट्स हुए सफल, 45 ने JRF के लिए किया क्वालीफाई

लविवि छात्रों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस बार विश्वविद्यालय के 213 छात्रों ने नेट और 48 छात्रों ने जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है। और पढ़ें