Chitrakoot News : उल्टी-दस्त से युवक की मौत, अस्पताल में एक दर्जन मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...

उल्टी-दस्त से युवक की मौत, अस्पताल में एक दर्जन मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...
UPT | अस्पताल में भर्ती मरीज।

Sep 11, 2024 16:19

चित्रकूट के रानीपुर कल्याणगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दो दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित था। विनय रैदास को बुखार और पेट दर्द की समस्या थी। उसका स्थानीय...

Sep 11, 2024 16:19

Chitrakoot News : चित्रकूट के रानीपुर कल्याणगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दो दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित था। विनय रैदास को बुखार और पेट दर्द की समस्या थी। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस समय बुखार और पेट दर्द के चलते कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें भंभई के लोटन कुमार, लोढवारा के विमलेंद्र, सेमारिया की सोनिया देवी, शंकर बाजार कर्वी की रंजना, शंकर बाजार के राजू, देवकली की अन्नीदेवी, बरवारा की अंशिका और सोनू, आदर्श, पहरा के हर्षित और घुरेटा की नथिया देवी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि बुखार या पेट दर्द की शिकायत पर तुरंत डॉक्टर की सहायता लें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Also Read

तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

18 Sep 2024 07:13 PM

हमीरपुर Hamirpur News : तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें