Chitrakoot News : चित्रकूट में किशोरी की धारदार हथियार से हत्या दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

चित्रकूट में किशोरी की धारदार हथियार से हत्या दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका
UPT |

May 16, 2024 09:53

चित्रकूट रैपुरा थाना क्षेत्र के पकौरामाफी गांव में एक दिन पूर्व घर से गायब किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर शव झाडियों के बीच फेंका गया। दुष्कर्म की भी संभावना जताई गई है...

May 16, 2024 09:53

Chitrakoot News : चित्रकूट रैपुरा थाना क्षेत्र के पकौरामाफी गांव में एक दिन पूर्व घर से गायब किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर शव झाडियों के बीच फेंका गया। दुष्कर्म की भी संभावना जताई गई है।पकौरामाफी गांव निवासी छेदीलाल श्रीवास ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कोमल मंगलवार की रात को लगभग दस बजे घर से शौच क्रिया जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर होने पर परिजनों ने रात में आसपास जानकारी की। सुबह भी उसकी खोजबीन करते रहे इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने झाडिय़ों के बीच एक शव मिलने की बात बताई।

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी की शिनाख्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गला घोंटकर हत्या कर शव घर से लगभग सौ मीटर दूर झाडिय़ों में फेंका गया।सूचना पर एसपी अरूण कुमार सिंह, सीओ मऊ, रैपुरा थाना प्रभारी, एसओजी व फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसपी ने कहा कि गला घोंटकर हत्या की आशंका है। दुष्कर्म की बात फिलहाल अभी नहीं है। सारी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी। हत्यारों की तलाश व हत्या की वजह की जानकारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। किशोरी के परिजनों के मोबाइल नंबर व कागजात की जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है। किशोरी के परिजन मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।

Also Read

पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

27 Jul 2024 07:48 AM

चित्रकूट चित्रकूट में बिजली कटौती से जनता त्रस्त : पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

चित्रकूट जिले में बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और पढ़ें