बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज : चित्रकूट में राजा बुंदेला बोले- अब बदलाव का वक्त, योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारण जरूरी

चित्रकूट में राजा बुंदेला बोले- अब बदलाव का वक्त, योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारण जरूरी
UPT | राजा बुंदेला ने उठाई बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग

Aug 23, 2024 16:45

राजा बुंदेला ने दावा किया कि वर्तमान में देश की नेतृत्व क्षमता सिद्धांत रूप में इसे स्वीकार कर चुकी है और सत्ता के गलियारों में बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की आहट सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा, हमारा मिशन बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए ...

Aug 23, 2024 16:45

Chitrakoot News: चित्रकूट बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म जगत के प्रसिद्ध डायरेक्टर राजा बुंदेला ने एक प्रेस वार्ता में बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग फिर से उठाई है। बुंदेला का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य का क्षेत्रीय और प्रशासनिक विभाजन अब समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुंदेलखंड का समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए एक अलग राज्य की आवश्यकता है।
 
राजा बुंदेला ने दावा किया कि वर्तमान में देश की नेतृत्व क्षमता सिद्धांत रूप में इसे स्वीकार कर चुकी है और सत्ता के गलियारों में बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की आहट सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा, "हमारा मिशन बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्यों का निर्धारण करना है।"

हमारा उद्देश्य बुंदेलखंडी लोगों में नई जागरूकता फैलाना  
उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं और प्रतिभाओं को इस विकास यात्रा में भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बुंदेली जनों में नई जागरूकता और उत्साह जगाना है, जिससे वे सार्थक जानकारी और विकल्प पा सकें। 

पलायन कर रहे श्रमिकों को रोकना होगा
बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर, विरासत और परंपराओं को पर्यटन मानचित्र में विशेष स्थान दिलाना होगा। उन्होंने कहा, "हमें पलायन कर रहे श्रमिकों और प्रतिभाओं को रोककर उनका उपयोग अपने क्षेत्र में ही करना होगा, जिससे बुंदेलखंड का विकास हो सके।" 
 
बुंदेला की इन मांगों ने एक बार फिर से बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिससे स्थानीय जनता में उम्मीदें जाग गई हैं। इस मौके पर महेश सक्सेना,हरिमोहन विश्वकर्मा, आदेश जैन,आश्रय सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।

Also Read

एक दिन के लिए डीएम बनी प्रियांशी पांडेय, आम जनता की सुनीं समस्याएं

7 Oct 2024 07:55 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : एक दिन के लिए डीएम बनी प्रियांशी पांडेय, आम जनता की सुनीं समस्याएं

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत विभिन्न सरकारी पदों... और पढ़ें