Chitrakoot News : रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट वन्य जीवों से हुआ गुलजार, पर्यटक भी इसका नजारा लेने पहुंचने लगे

रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट वन्य जीवों से हुआ गुलजार, पर्यटक भी इसका नजारा लेने पहुंचने लगे
UPT | टाइगर रिजर्व में जानवर विचरण करते हुए

Jul 25, 2024 15:33

अक्सर वन्य जीव लोगों को आते जाते मार्गों के किनारे भी नजर आते हैं। बारिश होने के बाद जंगल में छाई हरियाली में वन्य जीवों की भ्रमण करते तस्वीर सामने आई है। बिना पर्वत की श्रृंखलाओं और घनघोर जंगलों के…

Jul 25, 2024 15:33

Chitrakoot News : वन जीवन का दीदार करना है तो चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व पार्क पर आइए। यहां पर खुले आसमान में हरियाली को समेटे रास्तों पर बाघ हिरण भालू वन्य जीव विचरण कर रहे हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल इन दिनों वन्य जीवन से गुलजार हो रहा है। अक्सर वन्य जीव लोगों को आते जाते मार्गों के किनारे भी नजर आते हैं। बारिश होने के बाद जंगल में छाई हरियाली में वन्य जीवों की भ्रमण करते तस्वीर सामने आई है। बिना पर्वत की श्रृंखलाओं और घनघोर जंगलों के साथ अवलोकनीय प्राकृतिक सौंदर्य को सहेजे पाठा के जंगलों में दिन वन्य जीवों की धमा चौकड़ी से गुलजार हो रहा है।

1 साल पहले ही सरकार ने रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिया था
बता दें कि 1 साल पहले ही सरकार ने रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिया था। इसके बाद से ही वन विभाग इस इलाके में वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है। केन बेतवा गठ जोड़ परियोजना की वजह से एमपी की पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से काफी वन्य जीव इधर आ चुके हैं। क्योंकि यूपी एमपी के जंगल और पर्वत एक दूसरे से जुड़े हैं। मौजूदा समय पर बारिश के बाद जंगलों में हरियाली छाई हुई है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की झलक पाने के लिए पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

टाइगर रिजर्व वन्य जीवों से गुलजार हो रहा है
उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व वन्य जीवों से गुलजार हो रहा है। कैमरे में विभिन्न स्थानों पर टाइगर तेंदुआ भालू चीता विचरण करते दिख रहे हैं। यहां पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वन विभाग द्वारा कैमरे भी लगवाए गए हैं। जैसे जैसे पर्यटकों को इसकी जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

Also Read

शादी की तैयारी के दौरान कुल्हाड़ी से किया था हमला

17 Oct 2024 06:34 PM

चित्रकूट बहू की हत्या मामले में जेठ को आजीवन कारावास की सजा : शादी की तैयारी के दौरान कुल्हाड़ी से किया था हमला

चित्रकूट में कुल्हाडी मारकर बहू की हत्या करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने हत्यारोपी जेठ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है... और पढ़ें