नई दिल्ली। व्यापार और निवेश कानून केंद्र (सीटीआईएल) ने 2026 के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन 9 अक्टूबर तक ही स्वीकार होंगे।
कुल 5 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। इनमें 2 यंग प्रोफेशनल, 2 एसोसिएट और 1 कंसल्टेंट पद शामिल हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के नोटिफिकेशन में दिए लिंक से करना होगा।
योग्यता और अनुभव
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या कानून में बैचलर डिग्री होना चाहिए। संबंधित विषयों में कानून, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय कानून, पब्लिक पॉलिसी, डेटा साइंस और कॉस्ट अकाउंटिंग शामिल हैं।
पदों के अनुसार आवेदनकर्ता के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष से लेकर अधिकतम आठ वर्षों तक का अनुभव होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 से 50 साल के बीच तय की गई है और रिजर्व कैटेगरी के लिए नियमानुसार छूट दी जायेगी।
चयन-पक्रिया और सैलरी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट के अनुसार मासिक वेतन 50,000 से 2,65,000 रुपये तक दिया जायेगा।
सीटीआईएल की ओर से चुने गए सभी उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक से समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
स्रोत: NDTV

