श्वेता शुक्ला हत्याकांड : दहेज हत्या के आरोपी से शादी के लिए किया था इनकार, पिता व सौतेली मां ने चाकू से रेता था गला

दहेज हत्या के आरोपी से शादी के लिए किया था इनकार, पिता व सौतेली मां ने चाकू से रेता था गला
फ़ाइल फोटो | श्वेता शुक्ला।

Jun 14, 2024 01:41

श्वेता शुक्ला हत्याकांड में पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें पता चला कि दहेज हत्या के आरोपी युवक से श्वेता ने शादी के लिए इंकार कर दिया था...

Jun 14, 2024 01:41

Gonda News : कहते हैं बच्चों को कभी भी अपने मां-बाप से किसी तरह का कोई खतरा नहीं होता है। जब तक बच्चों पर मां बाप का साया होता है कोई भी बला उनका कुछ नहीं कर सकती है। लेकिन गोंडा से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल धानेपुर थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा की रहने वाली श्वेता शुक्ला हत्याकांड में पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें पता चला कि दहेज हत्या के आरोपी युवक से श्वेता ने शादी के लिए इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पिता और सौतेली मां ने श्वेता के कत्ल की प्लानिंग की और देर रात सौतेली मां ने श्वेता के दोनों पैर पकड़ लिए और बेरहम पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

नाना ने पुलिस को दी तहरीर
बता दें कि इस घटना के समय सौतेली मां ने अपने बच्चों को घर से दूर भेज दिया। फिर रात के अंधेरे में उन्होंने श्वेता के पैर पकड़ लिए और पिता ने एक चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद श्वेता के नाना की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिता, सौतेली मां और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए। आरोपी दंपती को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मामा ने लगाया था पिता और सौतेली मां पर आरोप
तुलसीराम पुरवा निवासी राजेश शुक्ल की बेटी श्वेता शुक्ला का रात घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना में राजेश शुक्ल ने अपने भाई और भतीजे पर बेटी के कत्ल का आरोप लगाया था। लेकिन मृतका के मामा बृजबिहारी मिश्र ने मोतीगंज के खिरईखिरवा गांव में रहने वाले राजेश शुक्ल, उसकी सौतेली मां किरन और उनकी बेटी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी पिता राजेश शुक्ल, सौतेली मां किरन और उनकी बेटी के खिलाफ हत्या और धमकी के केस दर्ज किया।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया...
आला पुलिस अधिकारी एसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी दी कि आरोपी पिता राजेश शुक्ल और सौतेली मां किरन को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने श्वेता की शादी की योजना के तहत उजेहना गांव के टनटनवापुर क्षेत्र के निवासी शिवम शुक्ल से बात करने का इरादा बनाया था। शिवम की दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद होने के कारण श्वेता ने उससे शादी करने की परेशानी जाहिर की थी। इसीलिए पिता और सौतेली मां ने श्वेता की हत्या कर दी।

Also Read

एल्गिन चारसड़ी और भिखारी पुर सकरौर रिंग तटबंध का करेंगे निरिक्षण

8 Jul 2024 11:19 AM

गोंडा जल शक्ति मंत्री का दौरा आज : एल्गिन चारसड़ी और भिखारी पुर सकरौर रिंग तटबंध का करेंगे निरिक्षण

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे। जल शक्ति मंत्री सुबह 11:30 बजे गोंडा के परसपुर किटौली से घाघरा नदी पर बने एल्गिन चारसड़ी तटबंध पर किमी 36.200 पर तीन निर्मित स्पर के पुनर्स्थापना कार्य की चलित बाढ़ परियोजना का निरीक्षण करेंगे। और पढ़ें