घर में सो रही थी महिला : देर रात मकान में घुस आया विशालकाय 'मेहमान', देखते ही उड़ गए होश...

देर रात मकान में घुस आया विशालकाय 'मेहमान', देखते ही उड़ गए होश...
UPT | symbolic image

Oct 08, 2024 14:40

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में  भेड़िये ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ मगरमच्छ बिन बुलाए...

Oct 08, 2024 14:40

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में भेड़िये ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ मगरमच्छ बिन बुलाए मेहमान की तरह लोगों के घरों में घुस रहा है। ताजा मामला त्रिलोकी गौढ़ी गांव से सामने आया जहां एक घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया, जिसे देखते ही महिला के होश उड़ गए। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर 50 कुंतल फूलों से सजेगा राम मंदिर : 27 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

मच्छरदानी लगाकर सो रही थी महिला
बहराइच जिले के सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौड़ी गांव में एक महिला जब मच्छरदानी लगाकर सो रही थी, तो उसकी चारपाई अचानक हिलने लगी। जब उसने उठकर देखा, तो उसे चारपाई के नीचे एक विशाल मगरमच्छ घूमता हुआ मिला। यह देखकर महिला चीखने लगी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि, वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच, पुलिस टीम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वहां मौजूद रही।



घटना से गांव में हड़कंप मच गया
गांव के निवासी राजेन्द्र यादव के घर में रात लगभग तीन बजे एक विशाल मगरमच्छ प्रवेश कर गया। इस आहट से परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई और जब उन्होंने सामने मगरमच्छ देखा, तो उनके होश उड़ गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत रेंज कार्यालय और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जल्दी से मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम सुबह सात बजे आई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

जंगल में छोड़ा गया मगरमच्छ
थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम को मगरमच्छ की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को रोकने के लिए तैनात किया गया है। बाद में, मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- आदमखोर के आतंक का अंत : बहराइच में छठे भेड़िये को मार गिराया, वन विभाग नहीं, इनके हाथों खात्मा...

शिकार करने आया भिड़ेया दबोचा
वहीं रविवार को बहराइच जिले के महसी क्षेत्र के तमाचपुर गांव में भेड़िया बकरी का शिकार करने के लिए आया था। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने उसे घेर लिया। भेड़िया भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। यह घटना ग्रामीणों के लिए राहत का विषय बनी, क्योंकि पिछले कुछ समय से भेड़ियों द्वारा पशुओं का शिकार करने की घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ था।

Also Read

'वो खुद जीत गईं, लेकिन कांग्रेस को डुबो दिया... जहां जाएंगी सत्यानाश करेंगी', भाजपा को दी बधाई

8 Oct 2024 05:44 PM

गोंडा विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण ने कसा तंज : 'वो खुद जीत गईं, लेकिन कांग्रेस को डुबो दिया... जहां जाएंगी सत्यानाश करेंगी', भाजपा को दी बधाई

'अगर विनेश मेरा नाम लेकर चुनाव जीत गईं तो इसका मतलब है कि मैं एक बहुत महान आदमी हूं।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही विनेश फोगाट ने व्यक्तिगत तौर पर जीत हासिल की हो, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को डुबो दिया...' और पढ़ें