पिंजरे में फिर कैद हुआ तेंदुआ : बच्ची और बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद आखिरकार काबू में आया आदमखोर

बच्ची और बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद आखिरकार काबू में आया आदमखोर
UPT | पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Oct 04, 2024 13:06

वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। गुरुवार की रात, तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए पिंजरे में घुसा और जैसे ही वह अंदर गया, पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया...

Oct 04, 2024 13:06

Short Highlights
  • बहराइच में फिर पकड़ा गया तेंदुआ
  • ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
  • गन्ने के खेत में लगाया गया था पिंजरा
Bahraich News : बहराइच में एक और आदमखोर तेंदुआ पड़ा गया है, जिसने हाल ही में एक बच्ची और एक महिला पर जानलेवा हमला किया था। वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। गुरुवार की रात, तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए पिंजरे में घुसा और जैसे ही वह अंदर गया, पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया।

तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा
तेंदुए को पिंजरे में बंद देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पहुंची और तेंदुए को पिंजरे समेत ऑफिस ले गई। वन विभाग ने जानकारी दी है कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।



वन विभाग ने दी जानकारी
प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है और उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। परीक्षण के बाद, तेंदुए को घने जंगल में छोड़ने की योजना बनाई गई है ताकि वह फिर से सुरक्षित स्थान पर जा सके।

दो दिन पहले भी पकड़ाया था तेंदुआ
वहीं इससे पहले, बुधवार को वन विभाग ने एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया और उसमें एक बकरी को बांध दिया। रात करीब 9 बजे तेंदुआ बकरी का शिकार करने वहां पहुंचा और पिंजरे में घुसते ही कैद हो गया। वन विभाग की टीम मौके पर तुरंत पहुंची और तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया।

स्थानीय लोगों को राहत
इसे लेकर, वन रेंजर रोहित यादव ने बताया कि तेंदुए को रात में ही रेंज कार्यालय लाया गया, जहां गुरुवार की सुबह डॉक्टरों की एक टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने जानकारी दी कि तेंदुए को जल्द ही किसी सुरक्षित जंगल या चिड़ियाघर में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

तेंदुए ने किया था हमला
हाल ही में, कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज में एक तेंदुआ ने पालतू मवेशियों पर हमला किया था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। पिछले चार दिनों में, वन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में पिंजरे लगाए हैं, जिनमें तीन तेंदुए पकड़े गए हैं। हाल ही में, तेंदुए ने एक 13 साल की बच्ची और 80 साल की महिला पर हमला किया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

ये भी पढ़ें- बहराइच में पकड़ा गया दूसरा आदमखोर तेंदुआ : बकरी का शिकार करने के प्रयास में पिंजरे में फंसा, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़ा वापस

Also Read

बोलेरो से जा रहे थे देवीपाटन मंदिर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी

4 Oct 2024 01:47 PM

गोंडा सड़क हादसे में चार लोगों की मौत : बोलेरो से जा रहे थे देवीपाटन मंदिर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी

गोंडा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेंदुली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा देर रात हुआ जब चारों लोग गोंडा से बलरामपुर स्थित... और पढ़ें